ब्रेकिंग
‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

अब अनलॉक 5 की तैयारी में सरकार, तीन अगस्त के बाद सीएमजी की बैठक में होगा फैसला

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर के बीच राज्य सरकार ने पहले लॉकडाउन किया और उसके बाद धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई। बिहार में अभी भी अनलॉक 4 लागू है। कई क्षेत्रों में सरकार

अब अनलॉक 5 की तैयारी में सरकार, तीन अगस्त के बाद सीएमजी की बैठक में  होगा फैसला
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना की दूसरी लहर के बीच राज्य सरकार ने पहले लॉकडाउन किया और उसके बाद धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई। बिहार में अभी भी अनलॉक 4 लागू है। कई क्षेत्रों में सरकार की तरफ से बंदिशें जारी हैं लेकिन अब नीतीश सरकार ने अनलॉक 5 के लिए कवायद शुरू कर दी है। अनलॉक 4 की समय सीमा 6 अगस्त को खत्म हो रही है। इसके बाद छूट का दायरा कैसे बढ़ाया जाए इसके लिए सरकार ने फीडबैक लेना शुरू कर दिया है।


बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने सभी जिलों के डीएम के साथ इस मसले पर बातचीत की है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार को मुख्य सचिव ने अनलॉक 5 पर फीडबैक लिया है। जिला स्तर पर मौजूदा स्थिति को समझने के साथ-साथ मुख्य सचिव ने अनलॉक 5 के दौरान दुकानों के खुलने का समय और बढ़ाए जाने के साथ-साथ धार्मिक स्थलों और शॉपिंग मॉल्स खोले जाने को लेकर भी सभी से रायशुमारी की है। इतना ही नहीं मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के अलावे अन्य सेक्टर्स के एक्सपर्ट से भी बातचीत की है ताकि अनलॉक 5 के संबंध में आगे फैसला लिया जा सके।



आपको बता दें कि अनलॉक 4 की मियाद 6 अगस्त तक है। 6 अगस्त के बाद सरकार आगे किस तरह का फैसला लेगी इसका इंतजार सबको है। माना जा रहा है कि 3 अगस्त या उसके बाद आपदा प्रबंधन समूह यानी क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी, जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम से बातचीत की है उनमें ज्यादातर ने अब धार्मिक स्थलों को खोलने पर सहमति दी है लेकिन कुछ जिले अभी भी इन पाबंदियों को लागू रखने के पक्ष में हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें