ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

डॉक्टर दंपत्ति को अब आसपास मिलेगी पोस्टिंग, स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल के साथ तबादले का आवेदन लेना शुरू किया

PATNA : बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने अब डॉक्टरों के तबादले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डॉक्टरों से तबादले के लिए आवेदन लेने की शुरुआत हो गई है। खास बात यह है कि अब बिहार में अगर पति

डॉक्टर दंपत्ति को अब आसपास मिलेगी पोस्टिंग, स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल के साथ तबादले का आवेदन लेना शुरू किया
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने अब डॉक्टरों के तबादले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डॉक्टरों से तबादले के लिए आवेदन लेने की शुरुआत हो गई है। खास बात यह है कि अब बिहार में अगर पति-पत्नी दोनों डॉक्टर हैं तो इनकी पोस्टिंग एक ही जिले या फिर आसपास के जिलों में की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। विभाग के मुताबिक डॉक्टर दंपत्ति को अलग-अलग जगहों पर पदस्थापन किए जाने के कारण कई बार उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है कि वैसे डॉक्टर दंपत्ति जो एक ही जिले या आसपास के जिलों में पोस्टिंग चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। डॉक्टरों की ओर से मिले आवेदनों के आधार पर विभाग के इस बात का प्रयास करेगा कि पति-पत्नी दोनों को या तो एक ही जिले या आसपास के जिलों में पोस्टिंग मिल जाए हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में पोस्टिंग वरीयता, विकल्प, रिक्ति और कार्यहीत जैसे बिंदुओं का ध्यान रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से ही इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 18 जून तक डॉक्टरों को आवेदन करना होगा। 


जो डॉक्टर दंपत्ति अपनी पोस्टिंग साथ-साथ या आसपास चाहते हैं उन्हें संयुक्त रूप से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दोनों में जो वरीय डॉक्टर होंगे कि वे मुख्य आवेदनकर्ता के तौर पर होंगे स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए डॉक्टर से आवेदन कर सकते हैं। डॉक्टरों को ऑनलाइन आवेदन में 3 जिलों का विकल्प देना होगा। पहले विकल्प में पति या पत्नी के वर्तमान पोस्टिंग के जिलों को चुनना होगा। दूसरे विकल्प में पहले विकल्प के बाद अन्य जिलों का विकल्प होगा। तीसरे विकल्प के तौर पर पति या पत्नी की पोस्टिंग के आसपास किसी जिले में किसी एक जिले का विकल्प चुनना होगा।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें