ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

बिहार के इन जिलों में आज भी होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PATNA: बिहार में एक बार फिर से मानसून ने जोर पकड़ लिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में रूक-रूककर बारिश हो रही है। राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए हु

बिहार के इन जिलों में आज भी होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में एक बार फिर से मानसून ने जोर पकड़ लिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में रूक-रूककर बारिश हो रही है। राज्य के करीब-करीब सभी जिलों में शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है और लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।


मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान किशनगंज और अररिया में भारी बारिश और पटना समेत दक्षिण-मध्य और दक्षिण पूर्व के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही साथ राज्य के तराई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है।


बारिश के कारण राजधानी पटना समेत कुछ जिलों के तापामान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं। बारिश के दौरान वज्रपात को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। बारिश के दौरान जरुरत पड़ने पर ही घरों से निकलने की अपील की गई है। बता दें कि राज्य में वज्रपात से 24 घंटे के भीतर 25 लोगों की जान जा चुकी है जबकि दो दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें