ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

पटना में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा 43 पहुंचा.. बिहार में हीट वेव जारी

PATNA : बिहार प्रचंड गर्मी की चपेट में है। राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर जिलों में इस वक्त हीट वेब की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग में 29 अप्रैल तक के लिए लू का अलर्ट जारी क

पटना में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा 43 पहुंचा.. बिहार में हीट वेव जारी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार प्रचंड गर्मी की चपेट में है। राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर जिलों में इस वक्त हीट वेब की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग में 29 अप्रैल तक के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना का तापमान मंगलवार को सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ गया पटना में मंगलवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। सोमवार को पटना का पारा 42 डिग्री था। आज भी मौसम विभाग में अधिकतम तापमान में इजाफे का पूर्वानुमान जताया है। 


मौसम विभाग ने 29 अप्रैल तक ही सू का अलर्ट जारी किया था। लेकिन अब इसके साथ ही राज्य के कुछ जिलों में बारिश का अनुमान भी है। मंगलवार को पटना के साथ ही बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, खगड़िया, जमुई, बांका और भागलपुर जिलों में लू चली। अगले 5 दिनों में राज्य के कई अलग-अलग जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। 29 अप्रैल को जहां इन जिलों में गर्म हवाएं चलेंगी वहीं पश्चिम और पूर्वी चंपारण. शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों के कई भागों में गर्जन के साथ वर्षों की संभावना है।


मंगलवार को बिहार में सबसे अधिक गर्म जिला बक्सर रहा। बक्सर का तापमान 44.7 डिग्री दर्ज किया गया। पूसा में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री रहा। गया, शेखपुरा, जमुई, वैशाली, औरंगाबाद, बांका और नवादा में पारा 43 डिग्री से ऊपर चला गया। भागलपुर के सबौर, जमई, बक्सर, वैशाली, खगड़िया बांका, नवादा और नालंदा में भी हीट वेव की स्थिति रही।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें