ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

कोरोना से कोहराम: बिहार में 82 लोगों की मौत, एक दिन में मिले 13789 नए पॉजिटिव मरीज, पटना में टूटे सारे रिकार्ड

PATNA : देश भर में कोरोना से कोहराम मचा है. बिहार में ही तबाही का आलम है. कोरोना के बढ़ते मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. शनिवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े

कोरोना से कोहराम: बिहार में 82 लोगों की मौत, एक दिन में मिले 13789 नए पॉजिटिव मरीज, पटना में टूटे सारे रिकार्ड
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : देश भर में कोरोना से कोहराम मचा है. बिहार में ही तबाही का आलम है. कोरोना के बढ़ते मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. शनिवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 13 हजार 789 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जबकि 82 कोरोना मरीजों ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. 


शनिवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सूबे में 13 हजार 789 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई. राजधानी पटना में अब तक के सारे रिकार्ड टूट गए. पटना में सबसे ज्यादा 3024 न्यू पॉजिटिव केस मिले हैं. राजधानी पटना के अलावा बिहार के 7 अन्य जिलों में 500 से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं. औरंगाबाद में 508, बेगूसराय में 611, गया में 969, पश्चिमी चंपारण में 537, मुजफ्फरपुर में 534 और नालंदा में 637 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है.


इसके अलावा अररिया में 236, अरवल में 113, बांका में 194, भागलपुर में 330, बक्सर में 103, दरभंगा में 227, पूर्वी चंपारण में 203, गोपालगंज में 261, जमूई में 311, जहानाबाद में 131, कटिहार में 275,खगड़िया में 339, किशनगंज में 187, मधेपुरा में 210, मधुबनी में 324, मुंगेर में 167, नालंदा में 292, पूर्णिया में 424, रोहतास में 256, सहरसा में 337,समस्तीपुर में 237, सारण में 412, शिवहर में 106, सीतामढ़ी में 108, सीवान में 286, सुपौल में 400 और वैशाली में 150 नए नए पॉजिटिव केस मिले हैं. 



बिहार में पिछले 24 घंटे में कुल 95 हजार 686 लोगों की जांच हुई. जिसमें 13 हजार 789 लोग पॉजिटिव पाए गए. बिहार में अब तक कुल 3 लाख 73 हजार 261 मरीज ठीक हुए हैं. जिसके कारण ठीक होने वाले मरीजों का औसत आंकड़ा गिरकर 77.10% हो गया है. शनिवार को इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख 8 हजार 202 हो गई है. जबकि अब तक कुल 2642 मरीजों ने दम तोड़ दिया है. पिछले 24 घंटे में 82 लोगों की जान गई है.



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें