ब्रेकिंग
वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशवैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश

बिहार : MBBS का पेपर लीक होने के बाद आर्यभट्ट ज्ञान विश्‍वविद्यालय का बड़ा निर्णय, रद्द की गई परीक्षा

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं पीटी प्रश्न पत्र लीक होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि MBBS फाइनल ईयर की परीक्षा आरंभ होने से पहले ही वाट्सऐप पर प्रश्न पत्र वायरल हो गया.

बिहार : MBBS का पेपर लीक होने के बाद आर्यभट्ट ज्ञान विश्‍वविद्यालय का बड़ा निर्णय, रद्द की गई परीक्षा
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं पीटी प्रश्न पत्र लीक होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि MBBS फाइनल ईयर की परीक्षा आरंभ होने से पहले ही वाट्सऐप पर प्रश्न पत्र वायरल हो गया. एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा का प्रश्‍न पत्र वायरल होने के मामले में आर्यभट्ट ज्ञान विश्‍वविद्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि अब फाइनल इयर की परीक्षा रद्द कर दी गई है. इस पर परीक्षा बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया. 


इस मामले की तकनीकी जांच के लिए SSP को पत्र भेजा गया है. और आंतरिक जांच के लिए तीन डीन की कमेटी गठित की गई है. कुलपति डा. एसपी सिंह ने कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी हाल में खिलवाड़ बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी. पुलिस मामले की जांच करेगी. पकड़े गए दोषी बख्शा नहीं जाएगा.


बता दें आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से एमबीबीएस फाइनल ईयर छात्रों की परीक्षा राजधानी के बीएन कालेज में ली जा रही है. इसके लिए परीक्षा आरंभ होने का समय 11:00 निर्धारित है. परीक्षा केंद्र में शुक्रवार को प्रवेश से पहले एमबीबीएस छात्रों को केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा था. इसी बीच एक संदिग्ध को पकड़ा गया.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें