Bihar Mausam Update: बिहार अप्रैल-मई महीने में मौसम का रुख लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो कभी आंधी-बारिश. मौसम विभाग ने एक बार फिर से कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.
मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना, वैशाली समेत राज्य के सभी जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. औरंगाबाद को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया. बीती रात से ही मौसम में बदलाव दिखने लगा था. पटना और वैशाली में देर रात तीन बजे तक ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहा. हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई. आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिसे लेकर राज्य के सभी जिलों को सतर्क रहने को कहा गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, सबसे अधिक प्रभाव पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जैसे पूर्वी और दक्षिण बिहार के जिलों में देखने को मिलेगा. यहां मूसलाधार बारिश और ठनका गिरने की प्रबल संभावना बनी हुई है. अन्य जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है.





