ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बिहार: मौसम का बदला मिजाज, सीवान में बूंदाबांदी, कल कई जिलों में बारिश के आसार

PATNA: सीवान सहित कुछ जिलों में आज बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि बारिश होने के बाद उमस भी बढ़ेगी। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने भी आज और कल राज्य के कई हिस्सों में

बिहार: मौसम का बदला मिजाज, सीवान में बूंदाबांदी, कल कई जिलों में बारिश के आसार
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: सीवान सहित कुछ जिलों में आज बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि बारिश होने के बाद उमस भी बढ़ेगी। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने भी आज और कल राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जतायी है। फिलहाल पटना समेत कई जिलों में तापमान काफी बढ़ा हुआ था। आसमान में बादल छाने से कुछ जिलों में तापमान थोड़ा कम हुआ है। 


कल गुरुवार को पटना सहित गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, वैशाली, शिवहर एवं समस्तीपुर में आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार ने कहा कि राजधानी में पछुआ चलने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस तरह की स्थिति बुधवार तक बने रहने की उम्मीद है।


कल गुरुवार को आंधी के साथ राज्य के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। कल दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि वैशाखी का दौर है। ऐसे में कभी भी आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें