ब्रेकिंग
पटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलबिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्धफल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाजबिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेजपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलबिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्धफल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाजबिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज

Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर

बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अगले चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar weather : बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 6 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच पूरे राज्य में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। इस दौरान तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है।


रविवार को राज्य के औरंगाबाद, बांका, भभुआ, गयाजी, जमुई, नवादा और रोहतास जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इन इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं गरज के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं, 6 से 8 अप्रैल तक बिहार के अधिकतर हिस्सों में आंधी-बारिश का असर देखने को मिल सकता है।


मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार इस बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है। इससे लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।


शनिवार को भी बिहार के अधिकांश शहरों में मौसम में बदलाव देखा गया। कई जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान 34.3 से 38.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 से 25.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। गयाजी में स्थिति काफी तेज रही, जहां 62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे सामान्य जनजीवन पर भी असर पड़ा।


राजधानी पटना की बात करें तो रविवार को यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को पटना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आंधी-बारिश की स्थिति बन सकती है। शनिवार को पटना में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक प्रदेश में गर्मी और उमस का असर बना रहेगा। हालांकि इसके बाद मौसम तेजी से बदलेगा और आंधी-बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यह स्थिति करीब तीन दिनों तक बनी रह सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव प्री-मानसून गतिविधियों का हिस्सा है, जो इस समय सामान्य माना जाता है।


बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार और सोमवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में सूरज की तेज तपिश लोगों को परेशान कर सकती है। इस दौरान उमस भी अधिक महसूस की जाएगी। उन्होंने कहा कि तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन मौसम अस्थिर बना रहेगा।


उन्होंने आगे बताया कि 7 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 8 और 9 अप्रैल को मौसम और अधिक सक्रिय रहेगा। इन दिनों 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही एक से दो चरणों में हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।


मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही खुले स्थानों पर सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की भी सलाह दी गई है।कुल मिलाकर बिहार में अगले कुछ दिन मौसम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन आंधी और बारिश के कारण सावधानी बरतना बेहद जरूरी होगा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें