ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिहार में शराब से दो महीनों में आठ करोड़ की कमाई, सरकार को जब्‍त गाड़‍ियों से हो रहा फायदा

PATNA: इन दिनों बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन विभाग ने शराब के साथ जब्त किये गए गाड़ियों को बेचकर और जुर्माना वसूली करने के बाद आठ करोड़ से अधिक रूपए प्राप्त कर लिए हैं

बिहार में शराब से दो महीनों में आठ करोड़ की कमाई, सरकार को जब्‍त गाड़‍ियों से हो रहा फायदा
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: इन दिनों बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन विभाग ने शराब के साथ जब्त किये गए गाड़ियों को बेचकर और जुर्माना वसूली करने के बाद आठ करोड़ से अधिक रूपए प्राप्त कर लिए हैं। गाड़ियों की ई-नीलामी शुरू होने और शराबबंदी कानून में संशोधन के बाद जुर्माना वसूली शरू होने से  इसमें काफी इजाफा हुआ है। बिहार शराबबंदी लागू होने के बाद वाहनों की नीलामी शुरू की गया है। पिछले पांच साल में मात्र चार हजार वाहनों की नीलामी हुई थी। लेकिन, अप्रैल से वाहनों की नीलामी ऑनलाइन शुरू की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार के ई-ऑक्शन एमएसटीसी पोर्टल की सेवाएं दी जा रही हैं।


इच्छुक व्यक्ति कर सकते हैं आवेदन

इसका असर पिछले दो महीने में देखा गया है। पोर्टल पर 12 हजार से ज्यादा वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया जा चूका है। अभी तक जब्त किये गए कुल 11,050 वाहनों की नीलामी हो चुकी है। जिससे लगभग तीन करोड़ 38 लाख 95 हजार रुपये प्राप्ति किया गया है। मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जो भी व्यक्ति इच्छुक है वो एमएसटीसी की वेबसाइट पर जा कर निबंधन कर वाहनों की नीलामी में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए ई-मेल आइडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। नीलामी की तिथि निर्धारित होने पर आवेदक के रजिस्टर्ड ई-मेल व मोबाइल पर इसकी पूरी जानकारी भेज दी जाएगी। 


वाहनों की नीलामी से इतने रूपए प्राप्त किये गए हैं 

  • वाहनों की नीलामी में- 3.38 करोड़ रुपये प्राप्त
  • जुर्माना राशि वसूलने में- 4.90 करोड़ रुपये प्राप्त



610 वाहनों से वसूला गया जुर्माना

बता दें कि शराबबंदी कानून में संशोधन के बाद शराब के साथ जब्त किए गए वाहनों से जुर्माना लेकर उन्हें छोड़ दिया जाएगा। इसमें संबंधित जिलों के डीएम को गाड़ी की बीमा राशि का 50 प्रतिशत जुर्माना लेकर गाड़ी छोड़ने का निर्देश दिया गया है। उत्पाद अधिकारियों के मुताबिक, एक अप्रैल से चार जून के दौरान कुल 610 वाहनों को अर्थदंड लगाकर छोड़ा गया है। इससे लगभग चार करोड़ 90 लाख 4 हजार रुपये की प्राप्ति किये गए हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें