ब्रेकिंग
युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयारयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार

बिहार : कोविड सेंटर से फरार हुआ कोरोना मरीज, हालचाल लेने नहीं आ रहे थे डॉक्टर

SITAMARHI : बिहार में एक ओर कोरोना का संक्रमण काफी रफ़्तार से साथ बढ़ रहा है. तो वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक तैयारियों की भी पोल खुल रही है. ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले की है,

 बिहार : कोविड सेंटर से फरार हुआ कोरोना मरीज, हालचाल लेने नहीं आ रहे थे डॉक्टर
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SITAMARHI : बिहार में एक ओर कोरोना का संक्रमण काफी रफ़्तार से साथ बढ़ रहा है. तो वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक तैयारियों की भी पोल खुल रही है. ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले की है, जहां कोविड सेंटर से एक पॉजिटिव मरीज फरार हो गया. मरीज के भागने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं. 


मामला सीतामढ़ी जिले के आईटीआई कोविड-19 सेंटर का है, जहां से एक कोरोना संक्रमित मरीज फरार हो गया. बताया जा रहा है कि इसके बाद पूरे स्वास्थ्य और प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गई है. सूत्रों की माने तो संक्रमित मरीज व्यवस्था से निराश था और डॉक्टर भी कोविड सेंटर में मरीज का हाल-चाल जानने नहीं आ रहे थे, जिसके कारण संक्रमित मरीज फरार हुआ है.


एक ओर जहां देश में कोरोना का खतरा बढ़ा हुआ है और कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा बन कर सामने आई हुई है. ऐसे में सीतामढ़ी कोविड-19 सेंटर से संक्रमित मरीज का भागना खतरे को न्योता देने से कम नहीं है. ये बड़ी लापरवाही कोरोना से लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर रहा है. संबंधित पदाधिकारी ने कहा है कि वरीय पदाधिकारी और थाने को इसकी सूचना दे दी गई है. हालांकि अब तक कोरोना संक्रमित मरीज पकड़ा नहीं गया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें