ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

पंचायत चुनाव : मछली-चावल का भोज खाकर 170 लोग बीमार, नामांकन के बाद भावी मुखिया ने दी थी दावत

SHEOHAR : बिहार में पंचायत चुनाव चल रहे हैं. चार चरणों के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इधर अपने-अपने क्षेत्रों में वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशियों तरह-अतारह के हथकंडे अ

पंचायत चुनाव : मछली-चावल का भोज खाकर 170 लोग बीमार, नामांकन के बाद भावी मुखिया ने दी थी दावत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SHEOHAR : बिहार में पंचायत चुनाव चल रहे हैं. चार चरणों के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इधर अपने-अपने क्षेत्रों में वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशियों तरह-अतारह के हथकंडे अपना रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक मुखिया प्रत्याशी द्वारा आयोजित भोज में शामिल होना लोगों को महंगा पड़ गया. करीब 170 लोग भोज खाने के बाद बीमार हो गए और सभी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी हुई है. 


दरअसल, मामला शिवहर जिले के ताजपुर पंचायत से जुड़ा है. यहां एक मुखिया प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद मछली-चावल के भोज का आयोजन किया था. इसे खाने के बाद डेढ़ सौ से अधिक लोग बीमार पड़ गए. प्रभावित लोगों में बच्चों की संख्या अधिक है. बीमार लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बड़ी संख्या में लोग पहुंच चुके हैं. मामले की सूचना पर शिवहर के एसडीपीओ संजय कुमार पांडे और शिवहर थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. 


थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज के लिए करीब डेढ़ सौ लोग पहुंच चुके हैं. डॉक्टरों के अनुसार सभी का इलाज चल रहा है और किसी की गंभीर स्थिति नहीं है. सभी फूड प्वाइजनिंग के शिकार बताये जा रहे हैं. अस्पताल के अलग-अलग वॉर्डों में स्थित बेड के अलावा के अलावा बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल के बरामदे के फर्श पर ही सोए हुए हैं. अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है. 


इधर जब अस्पताल में भर्ती लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि भोज खाने के 2 घंटे के अंदर ही कुछ लोगों को उल्टी- दस्त की शिकायत शुरू हो गई. सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि डेढ़ सौ से अधिक मरीज अभी तक पहुंच चुके हैं और सभी का प्रारंभिक इलाज चल रहा है. बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें