ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

अब पंचायतों में बस पड़ाव बनाएगी राज्य सरकार, 8 हजार पंचायतों के लिए योजना तैयार

PATNA : बिहार के सभी पंचायतों में यात्री सुविधाओं का विकास करने के लिए सरकार कार्य योजना बनाकर काम कर रही है। राज्य के सभी पंचायतों में बस पड़ाव का निर्माण कराने का फैसला किया गया

अब पंचायतों में बस पड़ाव बनाएगी राज्य सरकार, 8 हजार पंचायतों के लिए योजना तैयार
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के सभी पंचायतों में यात्री सुविधाओं का विकास करने के लिए सरकार कार्य योजना बनाकर काम कर रही है। राज्य के सभी पंचायतों में बस पड़ाव का निर्माण कराने का फैसला किया गया है परिवहन विभाग अगले 2 सालों में राज्य की सभी 8387 पंचायतों में बस पड़ाव का निर्माण कराएगा। पहले चरण में राज्य की 500 पंचायतों में बस पड़ाव का निर्माण हो रहा है। 


सरकार ने दूसरे चरण में 500 नए पंचायतों के लिए बस पड़ाव के निर्माण की मंजूरी दे दी है। परिवहन विभाग मुख्यमंत्री परिवहन योजना का संचालन कर रहा है। इसी के तहत पंचायत से प्रखंड तक गाड़ियों का परिचालन होगा। राज्य में सड़कों का जाल फैलने के साथ गांव के लोग परिवहन सुविधाएं का बेहतर तरीके से लाभ उठा सकें इसके लिए बस पड़ाव का निर्माण कराया जा रहा है। विभाग में चरणबद्ध तरीके से बस पड़ाव बनाने के लिए 10 करोड़ जारी कर दिए हैं। पहले चरण की 500 पंचायतों में से 418 पंचायतों में बस पड़ाव बनाने का काम अंतिम चरण में है बाकी 182 पंचायतों में भी निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। 


पंचायतों में जीन बस पड़ाव का निर्माण कराया जा रहा है उसमें 20 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। 10 फीट लंबा और 25 फीट चौड़े बस पड़ाव का निर्माण कराया जा रहा है। एक बस पड़ाव के निर्माण पर एक लाख 90 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। बस पड़ाव निर्माण में कराने का जिम्मा जिलाधिकारियों को दिया गया है। डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी है तय करेगी किस पंचायत में कहां पर बस पड़ाव का निर्माण होगा।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें