ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

बिहार : नियोजित शिक्षकों को मई में बकाये का भुगतान करेगी सरकार, 9 महीने का मिलेगा एरियर

PATNA : बिहार में अलग-अलग नियोजन इकाइयों से बहाल शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के सवा तीन लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षकों को मई महीने में उनके बकाए राशि का भुगतान नीतीश स

बिहार : नियोजित शिक्षकों को मई में बकाये का भुगतान करेगी सरकार, 9 महीने का मिलेगा एरियर
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में अलग-अलग नियोजन इकाइयों से बहाल शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के सवा तीन लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षकों को मई महीने में उनके बकाए राशि का भुगतान नीतीश सरकार करेगी। आपको बता दें कि 9 महीने पहले सरकार में नियोजित शिक्षकों के वेतन में 15 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा किया था लेकिन यह राशि अब तक नहीं दी जा सकती है। अब मई महीने में सरकार इस बकाए राशि यानी एरियर का भुगतान करने जा रही है। राज्य के अंदर 3 लाख 22 हजार 557 शिक्षक ऐसे हैं जिनका वेतन वृद्धि का डाटा अपलोड किया जा चुका है। 


शिक्षा विभाग के मुताबिक बुधवार तक इसमें 3 लाख 13 हजार 793 शिक्षकों का डिजिटल सिग्नेचर के साथ पे स्लिप जारी किया जा चुका है। हाईस्कूलों और प्रारंभिक स्कूलों के एक लाख से अधिक शिक्षकों को जनवरी और फरवरी 2022 का बढ़े हुए दर से वेतन भुगतान किया जा चुका है। बाकी शिक्षकों के वेतन में वृद्धि भी इस महीने में हो जाएगा। हालांकि सरकार ने घोषणा की थी 31 मार्च तक सभी शिक्षकों को 15 फीसदी वृद्धि के साथ जनवरी और फरवरी 2022 तक का वेतन भुगतान हो जाएगा। शिक्षा विभाग ने जिलों के लिए एनआईसी द्वारा ऑनलाइन पे कैलकुलेटर सॉफ्टवेयर तैयार कराया, ताकि वेतन निर्धारण में गलती नहीं हो। शिक्षा विभाग ने बुधवार को शिक्षकों के 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि के साथ जनवरी और फरवरी माह के वेतन भुगतान मामले पर समीक्षा की।


मिली जानकारी के मुताबिक वेतन वृद्धि से शिक्षकों का खासा फायदा मिलने वाला है। पटना समेत कुछ जिलों में प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष के वेतन में लगभग 3 से 4 हजार रुपए प्रतिमाह वृद्धि का लाभ मिलेगा। इस हिसाब से 9 माह का बकाया एरियर प्रत्येक शिक्षक को 27 से 36 हजार रुपए तक मिलेगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें