ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

बिहार: आइसोलेशन सेंटर की हालत देख आगबबूला हुए BJP विधायक, अफसरों को डांटा

MUNGER : बिहरा में कोरोना महामारी के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. राज्य सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर कई उपाए किये जा रहे हैं. साथ ही संक्रमित मरीजों के इलाज

 बिहार: आइसोलेशन सेंटर की हालत देख आगबबूला हुए BJP विधायक, अफसरों को डांटा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER : बिहरा में कोरोना महामारी के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. राज्य सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर कई उपाए किये जा रहे हैं. साथ ही संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों और आइसोलेशन सेंटर में व्यवस्था की जा रही है. लेकिन कई जगहों पर स्थिति बिलकुल भी ठीक नहीं है. ताजा मामला बिहार के मुंगेर का है, जहां आइसोलेशन सेंटर की हालत देख भाजपा के विधायक आगबबूला हो गए और उन्होंने अफसरों को फटकार लगाई. 


दरअसल भाजपा विधायक प्रणव कुमार यादव ने मुंगेर जिले में बने आइसोलेशन वार्ड का दौरा किया और वहां की स्थितियों को देखा. जैसे ही बीजेपी विधायक पूरबसराय स्थित जीएनएम स्कूल आइसोलेशन वार्ड पहुंचे, वहां गंदगी का  भड़क गए और उसी वक्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खरी-खोटी सूना दी. एमएलए ने नाराजगी जताते हुए आइसोलेशन वार्ड में प्रतिदिन साफ-सफाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रमंडलीय आयुक्त से भी बात की. साथ ही मुंगेर की जिलाधिकारी रचना पाटिल से भी बात की. उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में कर्मियों की काफी कमी है. जिसके कारण यहां पूरी तरह साफ-सफाई नहीं हो पा रही है.


भाजपा विधायक ने कोरोना मरीजों के इलाज में आ रही परेशानियों को भी दूर करने का आश्वासन दिया. उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कराने को लेकर जिला प्रशासन से बातचीत कर प्रशासनिक स्तर पर समाधान निकालने की बात कही. बीजेपी विधायक ने बताया कि "आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को हो रही असुविधा की लगातार मिल रही सूचना के बाद उनके द्वारा बुधवार को GNM आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया गया. इस दौरान यहां मरीजों को मिल रही सुविधा की जानकारी ली गई."


विधायक ने बताया कि "130 बेड वाले इस आइसोलेशन वार्ड को आधुनिक बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से बात की जाएगी. साथ ही जिले में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए प्रशासन से बात की जा रही है. ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए उनके द्वारा बेगूसराय के एक एजेंसी से बात की गई है. जल्द ही प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया पूर्ण कर ऑक्सीजन की कमी को दूर किया जाएगा."

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें