ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

बिहार के किसानों को बड़ी राहत, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सरकार देगी मुआवजा

PATNA: बिहार विधानसभा का बजट सत्र का आज 13 वां दिन है. सदन शुरू होने से पहले ही बीजेपी विधायकों ने वर्षा और ओला वृष्टि के कारण फसल नुकसान को लेकर मुद्दा उठाया था. वही सदन शुरू होने के बाद सदन के वर

बिहार के किसानों को बड़ी राहत, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सरकार देगी मुआवजा
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा का बजट सत्र का आज 13 वां दिन है. सदन शुरू होने से पहले ही बीजेपी विधायकों ने वर्षा और ओला वृष्टि के कारण फसल नुकसान को लेकर मुद्दा उठाया था. वही सदन शुरू होने के बाद सदन के वर्षा और ओला वृष्टि के कारण फसल नुकसान का मामला विधानसभा में उठा.


बता दें आज सदन में आरजेडी के विधायकों ने सरकार से फसल क्षति मुआवजा देने की मांग रखी. जिसको लेकर कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत का एलान किसानों को फसल क्षति मुआवजा देगी.  क़ृषि मंत्री ने कहा फसल क्षति के कारण गया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी में 16531 हेक्टेयर में फ़सल की क्षति हुई है. सभी DM को फ़सल क्षति का ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.


मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि ये सवाल विपक्ष को लाना चाहिए था. इनका मकसद किसानो की बात करना नहीं पूंजीपतियों की बात करना फोटो खींचना है. क़ृषि पदाधिकारी को तीन तीन बार समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है. DM जैसे ही क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट देंगे कोई भी किसान नहीं छूटेगा. सबको क्षतिपूर्ति दी जाएगी. अभी चार या पांच जिले का आंकड़ा आया है. पूरे बिहार से आंकड़ा मंगवाया जा रहा है.


वही स्पीकर ने क़ृषि मंत्री और अख्तरुल इश्लाम समेत सभी विधायकों को किसानो से जुड़े मसले पर सवाल लाने और सरकार की तरफ से जवाब दिए जाने पर धन्यवाद दिया.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें