ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार के इन जिलों में अगले तीन दिन तक होगी बारिश, लिस्ट में कहीं आपका शहर भी तो नहीं ?

PATNA: उत्तर बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब दक्षिण बिहार में भी इसका असर देखा जाने लगा है। बुधवार को दोपहर बाद कुछ जगहों पर बादल छाये रहे। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्यभर में 72 घंटों के लिए

बिहार के इन जिलों में अगले तीन दिन तक होगी बारिश, लिस्ट में कहीं आपका शहर भी तो नहीं ?
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: उत्तर बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब दक्षिण बिहार में भी इसका असर देखा जाने लगा है। बुधवार को दोपहर बाद कुछ जगहों पर बादल छाये रहे। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्यभर में 72 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक राज्य में कई जगहों पर वज्रपात और आंधी-पानी आ सकती है। पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज में 16 जून को तो मधुबनी, सुपौल और अररिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  



अगर बात राजधानी पटना की करें तो यहां सुबह से गर्मी और उमस से लोग परेशान रहें और दोपहर बाद मौसम का मिज़ाज बदल गया। दिन में पारा सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा, जिसके कारण पटना और बक्सर हीट वेव की चपेट में रहे। पटना का अधिकतम पारा 41.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि बक्सर का तापमान 45 डिग्री रहा। दोपहर बाद मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वी पटना, गोपालगंज, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, रोहतास, औरंगाबाद, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, सीवान, शेखपुरा, पूर्वी चंपारण , सारण और मुजफ्फरपुर के लिये येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इन जिलों में बारिश की पूरी संभावना है।



आपको बता दें कि पूर्णिया के अमौर में 58.6 मिमी, अररिया में 56,  किशनगंज के चरघरिया में 53.4, अररिया के फारबिसगंज में 53.3, किशनगंज के गलगलिया में 46.6, सुपौल के त्रिवेणीगंज में 39.2 , निर्मली में 34, मधुबनी के फुलपरास में 20, सौलीघाट में सात, किशनगंज में 32.2 जबकि बहादुरगंज में 8.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।



वहीं, शहरों के तापमान की बात करें तो बक्सर में 45 डिग्री, पटना में 41.8 डिग्री, गया में 40.5 डिग्री, भागलपुर में 40 डिग्री, पूर्णिया में 34.5 डिग्री, वाल्मिकीनगर में 36.5 डिग्री, रोहतास में 35.2 डिग्री, औरंगाबाद में 41.5 डिग्री, नालंदा में 41.1 डिग्री अधिकतम पारा रहा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें