ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, 5 जिलों को गर्मी से फिलहाल राहत नहीं

PATNA: बिहार में गर्मी की मार से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। कई जिले में अभी तेज धूप के साथ लू चल रहा है। वहीं उत्तर बिहार की बात करें तो यहां लगातार बारिश हो रही है। मौसम

बिहार के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, 5 जिलों को गर्मी से फिलहाल राहत नहीं
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में गर्मी की मार से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। कई जिले में अभी तेज धूप के साथ लू चल रहा है। वहीं उत्तर बिहार की बात करें तो यहां लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को सूबे के 11 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, पांच जिलों में लोगों को फिलहाल लू से राहत नहीं मिलेगी।


मौसम विभाग की माने तो सोमवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपाचरण, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सीतामढ़ी, मधेपुरा, सुपौल, शिवहर मधुबनी और अररिया जिले में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक यहां बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। रविवार को भी उत्तर-पूर्व, उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिमी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश तैयबपुर में हुई। 


आपको बता दें कि बिहार का दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में हीटवेव का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है, जिसमें कैमूर, रोहतास, गया, औरंगाबाद और नवादा शामिल है। संभावना जताई जा रही है कि कुछ इलाकों का पारा 45 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा हो सकता है। रविवार को भी बक्सर, औरंगाबाद और रोहतास जिले लू की चपेट में रहे। बक्सर में सर्वाधिक 45.8 डिग्री सेल्सियस पारा रिकार्ड किया गया। राजधानी पटना की बात करें तो यहां तेज धूप और उमस के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें