ब्रेकिंग
‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

बिहार में बाढ़ संकट : 10 जिलों में फिर से बढ़ा खतरा, उफान पर हैं नदियां

PATNA : बिहार में बाढ़ का संकट अभी टला नहीं है। मानसून भले ही अब अपने अंतिम दौर में हो लेकिन राज्य की ज्यादातर नदियां अभी भी उफान पर हैं। उत्तर बिहार के साथ कोसी क्षेत्र में ब

बिहार में बाढ़ संकट : 10 जिलों में फिर से बढ़ा खतरा, उफान पर हैं नदियां
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में बाढ़ का संकट अभी टला नहीं है। मानसून भले ही अब अपने अंतिम दौर में हो लेकिन राज्य की ज्यादातर नदियां अभी भी उफान पर हैं। उत्तर बिहार के साथ कोसी क्षेत्र में बाढ़ का संकट फिर गहराता जा रहा है। नेपाल से निकलने वाली ज्यादातर नदियां लाल निशान से ऊपर बह रही हैं। गंडक का डिस्चार्ज भी काफी बढ़ गया है। नेपाल से बिहार में इस नदी के जरिये सोमवार को वाल्मीकिनगर बराज पर तीन लाख 53 हजार क्यूसेक पानी आया। 


बिहार में इस वक़्त कुल 10 बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है कोसी नदी से भी बड़ा क्षेत्र में लगभग 2 लाख क्यूसेक पानी आ रहा है। गंगा नदी के जलस्तर में भी बक्सर से भागलपुर तक एक बार से उफान आने लगा है। हालांकि हाथीदह और कहलगांव को छोड़कर सभी जगहों पर लाल निशान से नीचे है।



कोसी नदी खगड़िया में लाल निशान से पौने दो मीटर ऊपर बह रही है। कटिहार में यह नदी लाल निशान से 70 सेमी ऊपर है। गंडक भी गोपालगंज में 142 और मुजफ्फरपुर में 54 सेमी ऊपर है। इन जिलों में इसका बढ़ना अभी जारी है। नदियों में जारी उफान को लेकर जल संसाधन विभाग लगातार अलर्ट पर है। आपदा प्रबंधन विभाग को भी राज्य सरकार ने हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें