ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

BIHAR: सड़कों पर अब नहीं दौड़ेगी जुगाड़ गाड़ी, नीतीश सरकार ने परिचालन पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट और पटना हाई कोर्ट के आदेश पर बिहार में जुगाड़ गाड़ियों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। बिना रजिस्ट्रेशन चलने वाली इन गाड़ियों पर अब सख्त कार्रवाई होगी।

bihar
बिहार में जुगाड़ गाड़ी बंद
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में अब जुगाड़ गाड़ी नहीं चलेगी, सरकार अब ऐसी गाड़ियों पर पूरी तरह रोक लगाने जा रही है। इन गाड़ियों का इस्तेमाल कमर्शियल हो रहा है वह भी बिना किसी रजिस्ट्रेशन के चलाए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पटना हाई कोर्ट ने जुगाड़ गाड़ियों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। 


परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को इसे लेकर जरूरी निर्देश जारी किया है। कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए सभी डीटीओ को अपने-अपने जिले में अभियान चलाने को कहा गया है। जो व्यक्ति इन जुगाड़ गाड़ी को शहर या गांव में चला रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। 


क्या है जुगाड़ गाड़ी? 

दरअसल, डीजल पंप सेट या बाइक या फिर स्कूटर का इंजन इसमें लगाया जाता है। मोटर साइकिल हैंडल और माल ढोने वाले रिक्शा-ठेले की बॉडी को जोड़कर जुगाड़ गाड़ी को बनाया जाता है। जिसका उपयोग लोग माल ढोने में करने करते हैं। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार का कहना है कि इन जुगाड़ गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं होता है। ये बिना रजिस्ट्रेशन के सड़कों पर फर्राटा मारते हैं। 


जुगाड़ गाड़ी का नहीं होता कोई कागज

जुगाड़ गाड़ियों को जो लोग चलाते हैं उनके पास ना तो परमिट होता है, ना बीमा, फिटनेस, लाइसेंस या प्रदूषण का प्रमाण पत्र भी नहीं होता है। यदि इस जुगाड़ गाड़ी से किसी की मौत होती है तो मृतक के परिजन को मुआवजा भी नहीं मिल पाता है क्योंकि इस गाड़ी का इंश्योरेंस तक नहीं रहता है। यह प्रदूषण भी बहुत फैलाता है। आज बिहार में जुगाड़ गाड़ी चलाने वाले लोग खुल्लेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। 


दंडनीय अपराध होगा जुगाड़ गाड़ी चलाना 

इस गाड़ी को चलाना अब दंडनीय अपराध होगा। पकड़े जाने पर जुगाड़ गाड़ी तो जब्त होगी ही साथ ही आर्थिक जुर्माना भी वसूला जाएगा। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने जुगाड़ गाड़ी बंद होने से प्रभावित लोगों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम की जानकारी दी। 


जुगाड़ गाड़ी छोड़िये नई गाड़ी खरीदिए, सरकार करेगी मदद 

श्रवण कुमार ने कहा कि जुगाड़ गाड़ी को छोड़ लोग नई गाड़ी खरीदें। मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना और ग्राम परिवहन योजना के तहत नई गाड़ियां खरीदी जा सकती है। नई गाड़ी खरीदने के लिए सरकार सब्सीडी दे रही है। उन्होंने जुगाड़ गाड़ी चलाने वाले लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। कहा कि सरकार हर कदम पर आपके साथ है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें