ब्रेकिंग
बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावBihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावBihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता

Bihar News: जदयू नेता ने शादी में की हर्ष फायरिंग, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन; 48 घंटे में नहीं किया सरेंडर तो होगी कुर्की

Bihar News: बिहार के मोतिहारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादी समारोह में खुलेआम हर्ष फायरिंग करने वाले जेडीयू नेता विनोद यादव पर पुलिस एक्शन लेते हुए ने गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के मोतिहारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादी समारोह में खुलेआम हर्ष फायरिंग करने वाले पंचरुखा पंचायत के मुखिया और जेडीयू नेता विनोद यादव पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और एसपी ने उनकी गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित कर 48 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया है।


बता दें कि यह मामला 9 मई का है, जब दरपा थाना क्षेत्र के एक शादी समारोह में विनोद यादव द्वारा हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी कानून का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक समारोह में फायरिंग कर रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर दरपा थाने के एसआई कमलेश राम के बयान पर एफआईआर संख्या 119/25 दर्ज की गई।


यह पहली बार नहीं है जब विनोद यादव पर फायरिंग का आरोप लगा हो। बंजरिया थाना क्षेत्र में पहले भी उनके खिलाफ हर्ष फायरिंग का मामला दर्ज किया जा चुका है, जिसमें उनका लाइसेंसी हथियार भी जब्त किया गया था। इसके बावजूद उन्होंने दोबारा फायरिंग कर कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा दिया। बार-बार की इन घटनाओं से साफ है कि आरोपी अपनी राजनीतिक हैसियत का दुरुपयोग कर रहे हैं।


विनोद यादव, पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के भेला छपरा गांव के निवासी हैं और बंजरिया प्रखंड के पंचरुखा पंचायत के निर्वाचित मुखिया हैं। इसके अलावा वे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भी हैं। उनके ऊपर लगे आरोपों से पार्टी की छवि पर भी सवाल उठने लगे हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि चाहे आरोपी किसी भी पद पर हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर विनोद यादव 48 घंटे के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो पुलिस कोर्ट से आदेश लेकर घर की कुर्की की प्रक्रिया शुरू करेगी।"


नेता जी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा की जा रही सख्ती इस बात का संकेत है कि अब हर्ष फायरिंग जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण की दिशा में कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें