ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

बिहार में IPS अधिकारियों का प्रमोशन, DG बने कुंदन कृष्णन

बिहार सरकार ने एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन को डीजी रैंक में प्रमोट किया है। वही 8 डीआईजी को आईजी और 22 एसपी को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

bihar
8 डीआईजी से बने आईजी
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार सरकार ने राज्य के आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन की घोषणा की है। इसमें एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन को डीजी रैंक में प्रोन्नत किया गया है। इसके अलावा 8 डीआईजी को आईजी रैंक में और 22 एसपी रैंक के अधिकारियों को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है।


गृह विभाग के तहत यह प्रमोशन नई साल की शुरूआत में बड़े तोहफे के रूप में आया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात पांच और राज्य के तीन डीआईजी को आईजी रैंक में बढ़ाया गया। इसके साथ ही 12 आईपीएस अधिकारियों को प्रवर कोटि में प्रमोशन दिया गया। इस प्रमोशन से राज्य पुलिस प्रशासन में वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति और जिम्मेदारियों का नया ढांचा तैयार हो गया है। 


बता दें कि एडीजी कुंदन कृष्णन 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं। कुंदन कृष्णन को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी रूप से पुलिस महानिदेशक (DG) रैंक में पदोन्नत किया है। वो पहले ADG (अपर पुलिस महानिदेशक) के पद पर थे। कुंदन कृष्णन को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से पुलिस महानिदेशक (DG) कोटि में प्रोन्नति दी गई है। उनकी यह प्रोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। वे वर्तमान में केंद्र सरकार के अंतर्गत प्रतिनियुक्ति पर हैं और पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी यह नई रैंक मान्य होगी।


गृह विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 22 आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन कर दिया है। ये सभी 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सरकार ने इन्हें प्रमोशन देते हुए डीआईजी बना दिया है। बिहार सरकार ने 2012  बैच के आईपीएस अधिकारी अवकाश कुमार, आनंद कुमार, कुमार आशीष, रवि रंजन कुमार, दीपक रंजन, इमामुल हक मेंगनू, आमिर जावेद, अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राजीव रंजन-1, राकेश कुमार सिन्हा, अजय कुमार पांडेय, नीरज कुमार सिंह, सुशांत कुमार सरोज, राजीव रंजन-2, रमन कुमार चौधरी, मनोज कुमार तिवारी, शैलेश कुमार सिन्हा, सत्यनारायण कुमार, रमा शंकर राय, सुशील कुमार और दिलनवाज अहमद को डीआईजी में प्रमोशन दे दिया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें