Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को जिला अलॉट किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है.सभी को सहायक समाहर्ता के रूप में तैनात किया गया है.
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी से प्रथम चरण का प्रशिक्षण समाप्त करने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा 2025 बैच के 11 आईएएस अधिकारियों को जिला अलॉट किया गया है. इन्हें सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है. राजकृष्ण झा को पूर्वी चंपारण में पदस्थापित किया गया है.
वहीं, अंकुर त्रिपाठी को वैशाली, सौरभ सिंह को मुजफ्फरपुर, फरखंदा कुरैशी को बक्सर, कुमुद मिश्रा को पूर्णिया, केतन शुक्ला को सहरसा, कल्पना रावत को दरभंगा, नितेश गोयल को गया, प्रिंस राज नवादा, अमित मीणा भोजपुर और दीपक कुमार को पटना में पदस्थापित किया गया है.






