ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Ias Officer: बिहार से बाहर हैं 30 IAS अफसर...इनमें 2 तो अगले साल रिटायर हो जाएंगे, कई बिहार वापस आना चाहते हैं, पर...

बिहार में आईएएस अधिकारियों की कमी के बीच 30 बिहार कैडर के IAS अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। इनमें से कई अधिकारी बिहार वापस आना चाहते हैं। संजय कुमार और अंशुली आर्या अगले साल 2026 में रिटायर होंगे

Bihar IAS Officer  Bihar Cadre IAS  IAS Central Deputation  Sanjay Kumar IAS Retirement  Anshuli Arya IAS  KK Pathak IAS  Bihar IAS News  Central Deputation IAS Officers  Bihar Administration News
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Ias Officer: बिहार में भले ही आईएएस अधिकारियों की कमी हो, लेकिन बड़ी संख्या में बिहार कैडर के आईएएस अफसर राज्य से बाहर तैनात हैं. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 30 अधिकारी जो बिहार कैडर के हैं,केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. इनमें से दो ऐसे अधिकारी हैं जो अगले साल यानी 2026 में सेवानिवृत्ति भी हो जाएंगे . खबर है कि इनमें से कई अधिकारी बिहार वापस आना चाहते हैं. 

तेजतर्रार अफसर संजय कुमार 2026 में हो जाएँगे सेवानिवृत 

तेजतर्रार आईएएस अफसर माने जाने वाले और वर्तमान में स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग भारत सरकार में सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय कुमार, 30 जून 2026 को सेवानिवृत्ति होंगे .वहीं गृह मंत्रालय के अधीन राजभाषा विभाग में सचिव अंशुली आर्या भी 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्ति होंगी.  

केके पाठक केंद्रीय कैबिनेट में हैं पदस्थापित 

कड़क आईएएस अफसर माने जाने वाले के.के. पाठक भी केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर हैं. ये मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में विशेष सचिव के पद पर पद स्थापित हैं. ये  31 जनवरी 2028 को सेवानिवृत्ति होंगे .इनके अलावा राजित पुनहानि , अरूणीश चावला, चंचल कुमार, संदीप पौंड्रिक, अतीश चंद्रा, विपिन कुमार, राहुल सिंह भी केंद्रीय प्रतिनिधि पर विभिन्न मंत्रालयों में तैनात हैं.

विनय कुमार सड़क परिवहन मंत्रालय में अपर सचिव 

वहीं 1999 बैच के आईएएस अफसर विनय कुमार सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित हैं .जितेंद्र श्रीवास्तव, एन. सरवन कुमार, श्रीधर चिरीबोलू, संजय कुमार अग्रवाल, असंगाबा चुबा आओ,, पलका साहनी, आर. लक्ष्मणन, कुलदीप नारायण, बाला मुरुगन डी, आदेश तीतरमारे, दयानिधान पांडेय, साकेत कुमार, रमन कुमार ,एम रामचंद्र टूडु , आलोक रंजन घोष, पंकज दीक्षित, राजेश मीणा, अमित कुमार और योगेंद्र सिंह केंद्रीय प्रतिनिधि पर हैं.

बिहार के तीन आईएएस अफसर केंद्रीय मंत्री के पीएस 

 इनमें से अमित कुमार 2012 बैच के आईएएस अधिकारी केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के आप्त सचिव हैं. 2011 बैच के आइएएस अफसर पंकज दीक्षित राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह के निजी सचिव के पद पर कार्यरत्त हैं.  जबकि योगेंद्र सिंह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निजी सचिव के पद पर पदस्थापित हैं. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें