ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बिहार: ग्रामीण अस्पतालों में मिलेगी 5000 अतिरिक्त बेड की सुविधा, 24 घंटे रहेगी इमरजेंसी सेवा

PATNA: बिहार सरकार द्वारा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की लगातार कोशिश कर रही है. इस क्रम में बिहार के सभी प्रखंड स्तर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक

बिहार: ग्रामीण अस्पतालों में मिलेगी 5000 अतिरिक्त बेड की सुविधा, 24 घंटे  रहेगी इमरजेंसी सेवा
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार सरकार द्वारा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की लगातार कोशिश कर रही है. इस क्रम में बिहार के सभी प्रखंड स्तर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बदला जा रहा है. इससे ग्रामीण हॉस्पिटल में मरीजों के लिए लगभग 13 हजार अतिरिक्त बेड उपलब्ध हो जायेंगे. 


बता दें स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस साल 173 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 30-30 बेड का निर्माण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इससे राज्य में 5190 अतिरिक्त बेड इसी साल उपलब्ध हो जायेंगे.


बिहार के 434 प्रखंडों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण करना है. जिसमें से अभी तक 261 प्रखंडों में 30-30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया जा चुका है. जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 7800 बेड उपलब्ध हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमोदित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी में 212 प्रकार की, जबकि एडमिट मरीजों को 97 प्रकार की मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराने का लाभ मरीजों को मिलेगा.


इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण होने के बाद यहां पर 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगा. और साथ साथ मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों में सर्जन, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ व शिशु रोग विशेषज्ञ की सेवाएं बहाल हो जायेंगी. मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को प्रसव कक्ष की सुविधा उपलब्ध होगी जहां पर 24 घंटे प्रसव संभव होगा. इसके साथ ही यहां पर ऑपरेशन थियेटर की सुविधा के अलावा एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी की सेवाएं बहाल हो जायेंगी. प्रखंडों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं बहाल होने से जिला के हॉस्पिटल में और मेडिकल कॉलेजों पर मरीजों का दवाब कम होगा. साथ ही स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी.


टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें