ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

BIG BREAKING: बिहार में नई सरकार के बाद बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में नए DM की पोस्टिंग

औरंगाबाद, मधेपुरा, शिवहर, अरवल, कटिहार,सारण, अररिया, शेखपुरा, बक्सर और कैमूर के डीएम बदल दिये गये हैं। एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया गया।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: नई सरकार बनने के बाद बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। कई जिलों में नए जिला अधिकारी की पोस्टिंग की गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।


औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को बेगूसराय का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। मधेपुरा के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह को पश्चिम चंपारण का जिलाधिकारी, शिवहर के जिलाधिकारी विवेक रंजन को सिवान जिलाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।अरवल की जिलाधिकारी अभिलाष शर्मा को औरंगाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी को कटिहार का जिलाधिकारी बनाया गया है।


प्रतिभा रानी को शिवहर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। सूचना जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्तव को सारण का जिलाधिकारी बनाया गया है। खान निदेशक विनोद दुहन को अररिया जिला अधिकारी बनाया गया है। निदेशक मत्स्य विभाग अभिषेक रंजन को मधेपुरा का जिलाधिकारी, उद्योग विभाग में निदेशक शेखर आनंद को जिलाधिकारी शेखपुरा, ऊर्जा विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी अमृषा बैंस को अरवल का जिलाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा के निदेशक साहिला को बक्सर का जिलाधिकारी और कृषि विभाग में निदेशक नितिन कुमार सिंह को कैमूर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें