ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Police Attack: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

Bihar Police Attack: बिहार के गया जिले में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के कुहरी गांव में बदमाशों ने एएसआई मनोज कुमार को घायल कर दिया, जिनके सिर में 12 टांके आए हैं।

Bihar Police Attack
बिहार पुलिस पर हमला
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Police Attack: बिहार में पुलिस पर हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र का है, जहां सोमवार रात कुहरी गांव में शराब बरामदगी के सिलसिले में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर में 12 टांके लगे हैं। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद गया रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और अतिरिक्त बल को गांव में तैनात किया गया है।


जानकारी के अनुसार, रविवार को फतेहपुर के कुहरी गांव में एक ऑटो से 450 लीटर महुआ शराब बरामद की गई थी। इसी सिलसिले में सोमवार को पुलिस की टीम फिर से छापेमारी करने पहुंची थी, लेकिन मौके पर पहले से घात लगाए कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिसकर्मियों पर अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान ईंट-पत्थरों से वार किया गया, जिसमें एएसआई मनोज कुमार को सिर पर गंभीर चोट आई।


पुलिस अब इस हमले को लेकर गांव के संदिग्ध बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही, FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं, अब पुलिस पर हमले जैसी घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसी घटनाएं अपराधियों के बढ़ते मनोबल को दर्शाती हैं, लेकिन प्रशासन इनपर कड़ा एक्शन लेने के लिए तैयार है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें