ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

चुनाव आयोग ने की आरजेडी के पहले विजयी उम्मीदवार के नाम की घोषणा, फतुहा से विधानसभा चुनाव जीते रामानंद यादव

बिहार चुनाव 2025 की मतगणना में एनडीए 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अब तक घोषित 13 परिणामों में बीजेपी और जेडीयू ने छह–छह सीटें जीतीं, जबकि फतुहा से आरजेडी के रामानंद यादव विजयी रहे। एनडीए की बढ़त से जेडीयू और बीजेपी कार्यालयों में जश्न का..

बिहार
रामानंद यादव की जीत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव का मतगणना जारी है। लेकिन जो रूझान सामने आ रहे हैं, उसमें NDA भारी मतों से जीत हासिल करती दिख रही है। एनडीए 200 से ज्यादा सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग ने अभी तक 13 सीटों पर उम्मीदवारों के जीत की घोषणा कर दी है। जिसमें बीजेपी के 6 और जेडीयू के 6 वही आरजेडी के एक उम्मीदवार का नाम शामिल है। 


बेलागंज से जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी, मसौढ़ी से अरुण मांझी, अलौली से राम चंद्र सदा, हरनौत से हरि नारायण सिंह, मोकामा से अनंत कुमार सिंह, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी और बीजेपी के मधुबन से राणा रंधीर, लौरिया से विनय बिहारी, बरुराज से अरुण कुमार सिंह, साहेबगंज से राजू कुमार सिंह, नरकटियागंज से संजय कुमार पांडेय,गया से प्रेम कुमार चुनाव जीत गये हैं। एनडीए की इस अपार जीत को देखकर जेडीयू के नेता गदगद हैं। वही फतुहा से आरजेडी प्रत्याशी रामानंद यादव भी चुनाव जीत गये हैं। 


फतुहा प्रत्याशी डॉ. रामानंद यादव 7 हजार 992 वोट से चुनाव जीत गये हैं। इन्हें 90 हजार 558 वोट मिले हैं। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की उम्मीदवार रुपा कुमारी को उन्होंने हरा दिया है। तीसरे नंबर फतुहा से जन सुराज पार्टी के राजू कुमार रहे। रामानंद यादव की जीत की खबर मिलते ही राजद कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। 


वही कल्याणपुर सीट से जेडीयू प्रत्याशी महेश्वर हजारी 38 हजार 586 वोट से चुनाव जीत गये हैं। उन्हें 1 लाख 18 हजार 162 वोट मिले है। बेलागंज से जेडीयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी दो हजार 882 वोट से जीत गई हैं। उन्हें 95 हजार 685 वोट मिले हैं। वही राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह को 92 हजार 803 वोट मिले है। जबकि तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी लालू यादव रहे हैं। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें