ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक DPO ने 40 करोड़ की सरकारी राशि का किया बंदरबांट, जांच में हुआ खुलासा...मिली यह सजा

Bihar Education News: किशनगंज के तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी Rajesh Kumar Sinha पर 40 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता का आरोप प्रमाणित हुआ है। बेंच-डेस्क योजना, विद्यालय जीर्णोद्धार, प्री-फैब निर्माण में फर्जी भुगतान किया गया.

Bihar Education News, Kishanganj DPO Rajesh Kumar Sinha, 40 crore scam, बिहार शिक्षा विभाग, डीपीओ भ्रष्टाचार मामला, बेंच-डेस्क घोटाला, विद्यालय जीर्णोद्धार योजना अनियमितता, पेंशन कटौती आदेश, शिक्षा वि
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने 40 करोड़ रूपया से अधिक का फर्जीवाड़ा किया. खुद व अपने लोगों को फायदा पहुंचाया. अब रिटायरमेंट के बाद उक्त अधिकारी को सरकार ने दंड दिया है. शिक्षा विभाग ने इस संबंध में संकल्प जारी किया है.

40 करोड़ की राशि का किया खेल

किशनगंज के तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे. किशनगंज के जिलाधिकारी ने 21 जून 2024 को शिक्षा विभाग को रिपोर्ट किया था, जिसमें कहा गया था कि डीपीओ राजेश कुमार सिन्हा ने बेंच- डेस्क योजना, विद्यालय जीर्णोद्धार योजना, प्री-फैब स्ट्रक्चर निर्माण, नाइट गार्ड की बहाली, हाउस कीपिंग योजना व अन्य में बड़े पैमानों पर नियमों की अनदेखी कर वित्तीय गड़बड़ी की है. जिससे सरकार की करोड़ों रू राशि का दुरुपयोग हुआ। 

पेंशन से सदा के लिए 25 फीसदी की कटौती

इस आरोप में किशनगंज जिले के तत्कालीन शिक्षा डीपीओ राजेश कुमार सिन्हा को 1 जुलाई 2024 के प्रभाव से निलंबित किया गया था. इसके बाद इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाई गई. जांच में यह बात सामने आई है कि इन्होंने करोड़ों रुपए की योजनाओं में फर्जीवाड़ा किया है. अनुशासनिक प्राधिकार ने समीक्षा में पाया कि यह मामला वित्तीय अनियमित का है. जिसमें राजेश कुमार सिन्हा के खिलाफ लगे अधिकांश आरोप प्रमाणित या आंशिक प्रमाणित पाए गए हैं. बेंच-डेस्क की आपूर्ति किए बिना फर्जी भुगतान किया गया. ऐसे में रिटायरमेंट के बाद राजेश कुमार सिन्हा तत्कालीन डीपीओ की पेंशन से सदा के लिए 25 फीसदी की राशि की कटौती की जाती है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें