ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के इस महिला अधिकारी को मिला दंड, इस जुर्म में मिली सजा, जानें...

Bihar Education News: बिहार शिक्षा विभाग ने गोपालगंज की बीईओ जानकी कुमारी पर कार्रवाई करते हुए एक वेतनवृद्धि रोकने का दंड दिया। उन पर स्कूल संचालन में अनियमितता, फर्जी उपस्थिति समेत कई गंभीर आरोप लगे थे।

Bihar Education News,जानकी कुमारी शिक्षा विभाग, BEO दंडित, गोपालगंज शिक्षा विभाग, विभागीय कार्रवाई बिहार, महिला अधिकारी पर कार्रवाई, स्कूल संचालन अनियमितता, बीईओ वेतन रोक
शिक्षा विभाग की FILE तस्वीर
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक महिला अधिकारी को दंड दिया गया है. भागलपुर के आरडीडीई ने आरोप पत्र गठित कर शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराया था. इसके बाद विभागीय कार्यवाही शुरू हुई. अब जाकर महिला अधिकारी को दंड मिला है. शिक्षा विभाग ने इस संबंध में 2 मई को आदेश जारी कर दिया है. 

गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड के बीईओ जानकी कुमारी के खिलाफ शिक्षा विभाग ने दंड पारित किया है. जानकी कुमारी हाजीपुर, शाहकुंड और भागलपुर राजकीय बुनियादी विद्यालय की प्रधानाध्यापक रही हैं. इनके खिलाफ मनमाने तरीके से विद्यालय का संचालन करने, विद्यालय में अनुपस्थित रहकर उपस्थिति दर्ज करने, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा गवन की गई राशि को लंबे समय तक विभाग के संज्ञान में न लाने व अन्य आरोप थे. 

आरोपी अधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की गई. विचार के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी बीईओ जानकी कुमारी के खिलाफ असंचयात्मक प्रभाव से एक वेतनवृद्धि रोकने का दंड निर्धारित किया है. साथ ही यह दंड सेवा पुस्त में की जायेगी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें