Bihar News: बिहार दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य बड़े नेताओं ने बिहारवासियों को बधाई-शुभकामनाएं प्रेषित किया है.बिहार दिवस के मौके पर 22 मार्च से अगले दो दिनों तक तरह-तरह के आयोजन किए जा रहे हैं. बिहार को संवारने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मौके पर बधाई दिया जा रहा है।
जनता दल (यू) के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने आज सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीएम आवास पर औपचारिक भेंट कर उन्हें बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को भारत के उच्च सदन (राज्यसभा) में निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।
जेडीयू प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को संवारा है. इनके कुशल नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के राजयसभा में जाने के पश्चात भी उनके मार्गदर्शन में राज्य और अधिक प्रगति करेगा तथा सामाजिक समरसता और विकास की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।





