ब्रेकिंग
रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडरामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंड

Bihar Dengue Cases: बिहार में डेंगू का खतरा बढ़ा, पटना में पिछले 24 घंटे में 9 नए मामले; एक मौत

Bihar Dengue Cases 2025: बिहार में डेंगू संक्रमण की रफ्तार ठंड बढ़ने के बावजूद कम नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ रही है क्योंकि डेंगू के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

Bihar Dengue Cases
बिहार में डेंगू
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Dengue Cases: बिहार में डेंगू संक्रमण की रफ्तार ठंड बढ़ने के बावजूद कम नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ रही है क्योंकि डेंगू के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र की विषवाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर 10 झंझरी में डेंगू से प्रभावित 45 वर्षीय सुनील कुमार यादव उर्फ टुनटुन यादव का इलाज के दौरान पटना में निधन हो गया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।


बीते 24 घंटों में पटना में कुल 9 नए डेंगू मरीज सामने आए हैं। इस साल 1 जनवरी से अब तक पटना में डेंगू के कुल 1640 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। डेंगू के मामले शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों से सामने आए हैं। नए मामलों में बोरिंग रोड, पत्थर की मस्जिद, नकटा दियारा, सुल्तानगंज और बिहटा जैसे इलाके शामिल हैं।


अब तक डेंगू के सबसे अधिक मामले पीएमसीएच में सामने आए, जहां 532 मरीजों की पहचान हुई। इसके अलावा एनएमसीएच में 322, आइजीआइएमएस में 44 और एम्स में 56 मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने शहर में सतर्कता बढ़ा दी है और डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए निरंतर निगरानी कर रहा है।


मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड क्षेत्र की विषवाड़ी पंचायत में सुनील कुमार यादव की मौत के बाद उनके परिवार में भी डर फैल गया है। मृतक के सगे चाचा भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडलीय अस्पताल उदाकिशुनगंज से मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों के आदेश पर रविवार को पीड़ित टोले में विशेष दवाई का छिड़काव किया गया ताकि बीमारी के फैलाव को रोका जा सके।


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से डेंगू के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने बताया कि मच्छरों के प्रजनन वाले स्थलों पर पानी जमा न होने दें, घर और आस-पास साफ-सफाई बनाए रखें और किसी भी तरह के लक्षण जैसे तेज बुखार, शरीर में दर्द या त्वचा पर चकत्ते दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। अधिकारियों ने कहा कि संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए समय-समय पर दवाई छिड़काव और पर्यावरण निगरानी जारी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हाल के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं और सरकार ने डेंगू पर नियंत्रण के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित किया है। पटना और मधेपुरा के अलावा अन्य जिलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें