ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियांBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

बिहार: डाक विभाग ने कर दी इतनी बड़ी गलती, युवक का एक साल हुआ बर्बाद, जाने पूरा माजरा

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से डाक विभाग के कर्मियों की भारी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां डाक कर्मियों की लापरवाही से न सिर्फ एक युवक का साल बर्बाद हो गया बल्कि नौकरी की स

बिहार: डाक विभाग ने कर दी इतनी बड़ी गलती, युवक का एक साल हुआ बर्बाद, जाने पूरा माजरा
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय से डाक विभाग के कर्मियों की भारी लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां डाक कर्मियों की लापरवाही से न सिर्फ एक युवक का साल बर्बाद हो गया बल्कि नौकरी की संभावना भी खत्म हो गई. इस मामले में अभ्यर्थी ने डाक कर्मियों की शिकायत विभाग के वरीय अधिकारियों के अलावा बेगूसराय के जिलाधिकारी से भी की है. डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है.


मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी मिथन कुमार पोद्दार जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 मिर्जापुर चांद के रहने वाले हैं. मिथुन का आरोप है कि डाक विभाग की लापरवाही की वजह से उनका एक साल बर्बाद हो गया है. इस मामले में उन्होंने डाक विभाग के वरीय अधिकारियों के के साथ बेगूसराय के जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है.


वही इस मामले में मिथुन कुमार ने बताया कि 19 मार्च 2023 को उन्हें यूको बैंक द्वारा आयोजित सहायक की परीक्षा में शामिल होना था. जिसके लिए विभाग ने एक मार्च को ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया था. लेकिन डाक विभाग के कर्मियों की लापरवाही की वजह से उन्हें परीक्षा का एडमिट कार्ड 5 अप्रैल को मिला. इस वजह मिथुन का पूरा साल और मेहनत बेकार हो गया. 


इस मामले में जब जांच कि गई तो पता चला कि ट्रैक कंसाइनमेंट में एडमिट कार्ड के पोस्ट ऑफिस पहुंचे की तारीख दो मार्च ही दिखाया जा रहा है. इसके बाद भी इस महत्वपूर्ण पत्र की डिलीवरी पांच अप्रैल को की गई. मिथुन ने जब इसकी शिकायत डाक कर्मियों से की तो उन्होंने उलटे FIR दर्ज कराने की धमकी दी. उसके बाद पीड़ित युवक ने जगह-जगह न्याय की गुहार लगाई है.


टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें