ब्रेकिंग
बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी हैबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है

Bihar Crime News: भीषण गोलीबारी में 4 की मौत, कई गंभीर हालत में इलाजरत

Bihar Crime News: बक्सर में भीषण गोलीबारी में 4 की मौत, कई गंभीर हालत में इलाजरत, आपसी विवाद का मामला..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ, आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान पांच लोगों को गोली लगी है। जिनमें से 2 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, 2 शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई।


जबकि, 1 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा। जानकारी के मुताबिक यह गोलीबारी की घटना दो पटीदारों के बीच हुई है, पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव का बताया जाता है। यह विवाद एक दिन पहले शुरू हुआ था, जब दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। शनिवार, 24 मई 2025 की सुबह गांव के कुछ लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें पांच लोग गोली के शिकार हो गए।


इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में आखिरी सांस ली और चौथा इलाज के दौरान चल बसा।  मृतकों की पहचान अहियापुर निवासी सुनील सिंह (40 वर्ष, पिता दया शंकर सिंह), विनोद सिंह (50 वर्ष, पिता बबन सिंह), और वीरेंद्र सिंह (35 वर्ष, पिता काशीनाथ सिंह) और मंटू सिंह (35 वर्ष, पिता दया शंकर सिंह) के रूप में हुई है। 


इसके अलावा, एक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनकी पहचान पूजन सिंह (40 वर्ष, पिता ललन सिंह) के रूप में हुई है। उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने चौसा-कोचस मुख्य पथ को जलहरा बाजार के पास जाम कर दिया। जलहरा कौवा खोंच मुख्य पथ पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा कम नहीं हुआ। डीएसपी धीरज कुमार और एसपी शुभम आर्य भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस इलाके में कैंप कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


दीप सुमंत की रिपोर्ट 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें