ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar News: जदयू MLA के भांजे की हत्या में अब तक पुलिस के हाथ खाली, घटनास्थल पर पहुंची FSL की टीम, जांच तेज होने के बाद SP का बड़ा दावा

Bihar News: जदयू विधायक पन्ना लाल पटेल के भांजे की हुई हत्या के मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली, FSL टीम के आने के बाद खगड़िया SP का बड़ा दावा

Bihar News
खगड़िया पुलिस कप्तान
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: खगड़िया के बेलदौर से जेडीयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे कौशल सिंह की परसों हुई हत्या मामले की जांच अब तेज हो गई है। मामले की जांच के लिए FSL की टीम आज घटनास्थल पर पहुंची। जहां टीम के सदस्यों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अनुसंधान से जुड़े कई साक्ष्यों को एकत्रित किया। वहीं, जिले के एसपी राकेश कुमार ने भी आज घटना स्थल का जायजा लिया।


कुल मिलाकर कौशल सिंह हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। लेकिन घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मामले में एक भी बदमाशों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, एसपी का दावा है कि इस सनसनीखेज घटना का वह जल्द खुलासा करेंगे। अनुसंधान के सारे पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।


आपको बता दें कि जिले के चौथम थाना इलाके के कैथी गांव के पास बीते बुधवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर कौशल सिंह की हत्या कर दी थीं। कौशल सिंह जदयू के जिला महासचिव भी थे और विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भांजे थे। पुलिस ने पारिवारिक विवाद में घटना होने की बात कही है। जिसमें मृतक के भतीजे पर हत्या का आरोप परिजनों द्वारा लगाया गया है।


अनीश कुमार की रिपोर्ट 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें