ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले में मद्यनिषेध विभाग की टीम ने गैस सिलेंडर के आड़ में छुपाकर लाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त की। इस कार्रवाई में तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया है। तलाशी के दौरान 29 का

Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले में मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस सिलेंडर के आड़ में छुपाकर लाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।


मद्यनिषेध विभाग की चलिष्णु दल की टीम ने निरीक्षक मद्यनिषेध सेराज अहमद के नेतृत्व में पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई कोठी बाजार चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास की गई। टीम ने छह चक्का ट्रक और अन्य वाहनों की जांच की, जिसके दौरान अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश हुआ।


तलाशी के दौरान ट्रक पर लदे खाली गैस सिलेंडरों के बीच छुपाए गए 27 कार्टून विदेशी शराब बरामद किए गए। इसके अलावा, मौके पर मौजूद एक बोलेरो वाहन से भी 2 कार्टून विदेशी शराब जब्त की गई। इस तरह से कुल 29 कार्टून विदेशी शराब को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान इस प्रकार हुई: पहला आरोपी अरविंद कुमार, जो पताही थाना क्षेत्र के खुटौना गांव के निवासी हैं और शैलेन्द्र राय के पुत्र हैं। दूसरा आरोपी कुंदन कुमार, पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव के रहने वाले हैं और राम नरेश साह के पुत्र हैं। तीसरा आरोपी गुड्डू सहनी, रामबन मलाही टोला के निवासी हैं और बुच्चा सहनी के पुत्र हैं। सभी आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।


हालांकि, इस मामले का एक आरोपी सुभाष कुमार मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उससे पूछताछ करके तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।


इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई तेज़ी से जारी है। छापेमारी दल में दारोगा उदय कुमार, जमादार अजय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, शशिकुमार ऋषि समेत सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। इस कार्रवाई में टीम ने पूरी तत्परता और सतर्कता दिखाते हुए तस्करी की बड़ी योजना को नाकाम कर दिया।


आगे की जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस शराब तस्करी में शामिल अन्य लोग कौन हैं और फरार आरोपी सुभाष कुमार का तस्करी नेटवर्क के साथ क्या संबंध है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें