ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार : लंबे अरसे के बाद कोरोना से एम्स में एक की मौत, पांच नये मरीज मिले, एयरपोर्ट पर तेज हुई जांच

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर कोरोना को लेकर आ रही है. जहां राज्य में 14 दिनों बाद कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गयी है. यह मौत पटना एम्स में भर्ती नेहरू नगर निवासी 80 साल के विजय ना

बिहार : लंबे अरसे के बाद कोरोना से एम्स में एक की मौत, पांच नये मरीज मिले, एयरपोर्ट पर तेज हुई जांच
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर कोरोना को लेकर आ रही है. जहां राज्य में 14 दिनों बाद कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गयी है. यह मौत पटना एम्स में भर्ती नेहरू नगर निवासी 80 साल के विजय नारायण वर्मा की हुई है. 


आपको बता दें इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण मरनेवालों की संख्या 9664 हो गयी है. वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में पांच नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इनमें पटना जिले में दो, समस्तीपुर जिले में दो और भागलपुर जिले में एक नये संक्रमित शामिल हैं. 


कोरोना नोडल डॉ संजीव कुमार के मुताबिक एम्स में दो अन्य मरीजों का कोरोना वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. वहीं राज्य में 31 कोरोना के एक्टिव केस हैं और रिकवरी रेट 98.66% है. राज्य में 171877 सैंपलों की जांच की गयी. कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को राज्य में छह लाख 18 हजार से अधिक लोगों को टीका लगया गया.


वहीं बता दें जिला प्रशासन के नये आदेश के बाद गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की जांच तेजी से शुरू हो गई है. यहां आने वाली फ्लाइट के यात्रियों की जांच के लिए सुबह से ही स्वास्थ्यकर्मी मुस्तैद दिखे. जहां देर रात तक जांच का सिलसिला जारी रहा. रात दस बजे तक यहां से कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला था.


नये नियमों के बाद अब फ्लाइट से आने वाले यात्रियों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की जा रही है. इसमें पांच प्रतिशत की रैंडमली आरटीपीसीआर जांच की जा रही है. विदेशों से यात्रा का जिनका रिकॉर्ड रह रहा है. जो भी बाहर से आ रहे है उनके हाथों पर मुहर लगाकर भेजा जा रहा है. साथ ही कहा जा रहा है कि सात दिनों तक कोरेंटाइन रहे और आठवें दिन कोरोना जांच करवाये.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें