ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Weather: बिहार में कोल्ड अटैक! अगले चार दिनों तक पारा गिरेगा, कोहरा बढ़ाएगा सर्दी

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर ठंड अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति भी बन सकती है।

Bihar Weather
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

बिहार में एक बार फिर ठंड अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति भी बन सकती है। शुरुआती सुबह और देर रात के समय ठंड में स्पष्ट वृद्धि महसूस होगी। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दो दिनों तक राज्य के एक-दो जिलों में हल्के से मध्यम स्तर तक कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है, हालांकि तापमान में गिरावट के बावजूद मौसम में कोई बड़ा बदलाव फिलहाल अपेक्षित नहीं है।


मंगलवार को न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई, जबकि कई शहरों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी देखी गई। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 11°C से 17.6°C और अधिकतम 25°C से 29°C के बीच रिकॉर्ड किया गया। किशनगंज का अधिकतम तापमान 29°C रहा, जो राज्य में सबसे ऊंचा था, वहीं औरंगाबाद व राजगीर का न्यूनतम तापमान 11°C दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा। पूर्णिया में दृश्यता घटकर 600 मीटर तक पहुंच गई, जिससे सुबह के समय वाहनों की रफ्तार कम करने की सलाह दी गई है।


राजधानी पटना में बुधवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि सुबह-सुबह आंशिक कोहरा देखने को मिल सकता है, पर दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने लगेगा और धूप खिलने से मौसम में हल्की गर्माहट बनी रहेगी। मंगलवार को पटना के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज हुआ—न्यूनतम तापमान में 0.3°C की कमी और अधिकतम तापमान में 0.1°C की वृद्धि। फिलहाल पटना का अधिकतम पारा 26.1°C और न्यूनतम 15.7°C है।


विशेषज्ञों के अनुसार हवा की दिशा में बदलाव और उत्तरी हवाओं की सक्रियता बढ़ने से तापमान में लगातार गिरावट देखी जाएगी। इससे सुबह-शाम की ठंड और तेज़ महसूस होगी। किसानों को सलाह दी गई है कि गेंहू, सरसों व सब्जी फसलों पर ओस व ठंड के प्रभाव से बचाने के लिए फसलों पर सिंचाई व मल्चिंग का सहारा लें। वहीं, आम लोगों को सुबह घूमने, बाइक से सफ़र करने और रात के वक्त बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है ताकि सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें