ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Bihar News: पुनौराधाम के लिए नीतीश सरकार का खोला खजाना, करीब 883 करोड़ रुपए मंजूर

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम की गई हैं. 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है, जिसमें धार्मिक स्थल माता सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी में पुनौराधाम के लिए राशि...

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम की गई है। कैबिनेट की बैठक में तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है, जिसमें बिहार के पर्यटन और धार्मिक स्थल माता सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी में पुनौराधाम के लिए राशि को आबंटन किया गया है। 


दरअसल, इस परियोजना के तहत लगभग ₹882.87 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, ताकि इस स्थल को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या की तर्ज पर विकसित किया जा सके।  कैबिनेट द्वारा स्वीकृत योजना के अनुसार, पुनौराधाम को एक भव्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके अंतर्गत मंदिर परिसर का विस्तार, दर्शन मार्ग, यात्री सुविधाएं, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, डिजिटल सूचना केंद्र, सांस्कृतिक सभागार, संग्रहालय, पर्यटन कार्यालय, सुरक्षा और स्वच्छता जैसी सुविधाओं का विकास शामिल होगा।


सरकार द्वारा इस परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति, वित्त पोषण की रूपरेखा, और परियोजना के क्रियान्वयन के बाद संचालन एवं रख-रखाव की व्यवस्था के साथ मंजूरी दी गई है। इसके लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और निजी निवेश के माध्यम से धन जुटाने की रणनीति भी बनाई गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


 सीतामढ़ी को माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है और हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन अब तक यह स्थल अपेक्षित विकास से वंचित रहा है। अयोध्या की तर्ज पर विकास की यह पहल न केवल धार्मिक महत्व को बढ़ाएगी, बल्कि स्थानीय रोजगार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी गति देगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें