ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में आदित्य प्रकाश ने किया टॉप, आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं बनीं टॉपर

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन साइंस टॉपर बने, जबकि आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने बाजी मारी।

Bihar Board 12th Result 2026
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर किया है। इंटर की परीक्षा में कुल 26 विद्यार्थियों ने टॉप किया है। समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन साइंस में स्टेट टॉपर बने हैं जबकि गया की निशू कुमारी आर्ट्स में और पटना की अदिति कुमारी ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।


इंटर साइंस में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल करने वाले आदित्य प्रकाश अमन समस्तीपुर के रहने वाले हैं। वह उच्च माध्यमिक विद्यालय पंध के छात्र हैं। आदित्य ने 96.20 प्रतिशत यानी 481 अंक हासिल किया है। वहीं गया जी की रहने वाली निशु कुमारी ने आर्ट्स स्ट्रीम में 95.80 प्रतिशत यानी 479 अंक हासिल कर टॉप किया है जबकि पटना के संत जेवियर्स स्कूल की छात्रा अदिति कुमारी ने 96 प्रतिशत यानी 480 अंक हासिल कर कॉमर्स स्ट्रीम में स्टेट टॉपर बनी हैं।


इंटरमीडियएट साइंस में 6 छात्र-छात्राओं ने टॉप किया है। वहीं आर्स्ट स्ट्रीम में कुल 13 छात्र- छात्रा टॉप  हुए हैं जबकि कॉमर्स में कुल 7 छात्र-छात्रा ने टॉप किया है। सीतामढ़ी की रहने वाली साक्षी कुमारी सेकंड साइंस टॉपर बनी हैं जबकि सीतामढ़ी की ही रहने वाली सिद्धि शिखा आर्ट्स में सेकेंड टॉपर बनी हैं वहीं पटना की माही कुमारी कॉमर्स में सेकेंड टॉपर बनी हैं।


बता दें कि इंटर की परीक्षा में कुल 85.19 प्रतिशत छात्र-छात्रा उत्तीर्ण हुए हैं। 86.23 लड़कियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है जबकि 84 प्रतिशथ छात्रों सफल हुए हैं।  परीक्षार्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com या https://www.bsebexam.com पर नतीजे देख सकते हैं। 


परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in  पर जाएं। होमपेज पर "Bihar Board Intermediate Result 2026" लिंक पर क्लिक करें। रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें। इसके बाद 'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें