ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: बिहार BJP में 'नेत्रियों' की इज्जत सुरक्षित नहीं ? पूर्णिया जिलाध्यक्ष से पहले कई नेताओं की गंदी हरकत से पानी-पानी हो चुकी है 'पार्टी'

भाजपा में महिला सम्मान को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्णिया भाजपा कार्यालय के होली मिलन समारोह का वायरल वीडियो सामने आने के बाद जिलाध्यक्ष मनोज सिंह को पद से हटाना पड़ा। इससे पहले भी शेखपुरा, सीतामढ़ी और दरभंगा में भाजपा नेताओं पर महिला

Bihar BJP News, Purnia BJP District President Manoj Singh, BJP Holi Video Viral, Bihar BJP Women Leader Controversy, Bihar Political News, BJP Leaders Controversy Bihar, Women Respect in BJP, Bihar BJ
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार भाजपा में महिलाओं का सम्मान नहीं. कई ऐसे मौके आए जब भाजपा नेताओं का चाल-चरित्र और चेहरा बेनकाब हुआ। पूर्णिया जिलाध्यक्ष के कृत्य ने दल की प्रतिष्ठा पर चोट पहुंचाई है. वैसे सिर्फ पूर्णिया जिलाध्यक्ष ने ही पार्टी नेत्री के साथ गंदी हरकत नहीं की है, शर्मनाक हरकत-बात करने वाले नेताओं की फेरहिस्त लंबी है. कई नेताओं ने नेत्रियों के सम्मान-इज्जत को ठेस पहुंचाया. खबर सामने आने के बाद कई नेताओं पर कार्रवाई हुई तो कई को सम्मानित भी किया गया. 

पूर्णिया जिलाध्यक्ष का चरित्र सामने आया....

भाजपा कार्यालय में होली के एक दिन पूर्व आयोजित होली मिलन समारोह का एक वीडियो सामने आया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद बवाल मच गया. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भाजपा कार्यालय के भीतर अश्लील गानों पर जश्न मनाया जा रहा. विडंबना यह कि जिस जगह यह फूहड़ प्रदर्शन हो रहा था, ठीक पीछे भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की छायाचित्र लगी हुई थी. महापुरुषों की तस्वीरों के सामने दल के जिलाध्यक्ष के अमर्यादित आचरण और फूहड़ गानों पर डांस पार्टी से खुद को सबसे अलग बताने वाली पार्टी की प्रतिष्ठा तार-तार हो रही थी. 

जिलाध्यक्ष ने नेत्री को जबरन रंग लगाया और.... 

वीडियो का सबसे आपत्तिजनक हिस्सा वह है, जहां पार्टी की एक नेत्री, जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के साथ फोटो खिंचवाने पहुंचती हैं। फोटो खिंचवाने के दौरान जिलाध्यक्ष अपना आपा खो देते हैं और नेत्री को जबरदस्ती पकड़कर अपने पास खींच लेते हैं। नेत्री खुद को बचाने और दूर हटने की कोशिश करती नजर आती हैं, लेकिन जिलाध्यक्ष उन्हें अपने चंगुल में लेकर जबरन अबीर-गुलाल लगाने लगते हैं। सार्वजनिक रूप से किसी महिला कार्यकर्ता के साथ किया गया यह व्यवहार पार्टी के भीतर और बाहर भारी आक्रोश का कारण बन गया। विवाद बढ़ने के बाद भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाध्यक्ष मनोज सिंह को पद से मुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर जिला महामंत्री संजीव सिंह को तत्काल प्रभाव से पूर्णिया भाजपा का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा नेतृत्व ने दिया सख्त मैसेज....

मामले की गंभीरता और चौतरफा घिरने के बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने आधिकारिक पत्र जारी कर मनोज सिंह पर कार्रवाई की पुष्टि की है। पत्र के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार संजीव सिंह को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश नेतृत्व ने यह संदेश साफ कर दिया है कि अनुशासनहीनता और महिला सम्मान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी पदाधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

शेखपुरा जिलाध्यक्ष ने महिला नेता के बारे में की थी गंदी बात 

वैसे सिर्फ पूर्णिया के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने ही महिलाओं की इज्जत से नहीं खेला है, बल्कि हाल के वर्षों में कई नेताओं ने महिलाओं का चरित्र हनन किया है. लगभग पांच साल पहले शेखपुरा जिला के पार्टी जिलाध्यक्ष दारो बिंद ने एक वरिष्ठ नेत्री की प्रतिष्ठा को तार-तार किया था. उन्होंने उस नेत्री के बारे में फोन पर गंदे शब्दों का प्रयोग किया था. तत्कालीन जिलाध्यक्ष ने पार्टी के एक नेता से फोन पर बात करने के दौरान भाजपा नेत्री के बारे में बेहद शर्मनाक बातें करी थी. ऑडियो सामने आने के बाद नेतृत्व बैकफुट पर आया. मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शेखपुर के गालीबाज जिलाध्यक्ष को अध्यक्ष पद से हटा दिया था.

सीतामढ़ी में भी एक नेत्री का चरित्र हनन किया गया...

शेखपुरा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष के बाद एक प्रदेश स्तरीय प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी ने दल की नेत्री के खिलाफ गंदी-गंदी बातें कही थी. यह मामला सीतामढ़ी का है, जहां, तत्कालीन जिला अध्यक्ष और पार्टी की एक नेत्री जो महामंत्री के पद पर थीं, उनके बारे में अपशब्द और आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया था. नेत्री के बारे में पार्टी के दो नेताओं का ऑडियो वायरल हुआ .ऑडियो वायरल होने के बाद नेत्री की तरफ से भाजपा नेता के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया था। वायरल ऑडियो में  एक तरफ भाजपा नेता जो प्रदेश स्तरीय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के पद पर कार्यरत थे, उनकी आवाज थी, ये दल की एक नेत्री का चरित्र हनन कर रहे थे. एक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ऑडियो में कहते सुने जा रहा थे, ''  पार्टी की नेत्री ##### और नेता के बीच अवैध संबंध है . नेत्री का वही धंधा है . इसके साथ ही गाली-गलौच एवं कई अन्य सनसनीखेज आरोप लगाए गए थे.

दरभंगा में भी महिला के साथ गंदी बात 

दरभंगा में ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां दल के एक नेता ने दरभंगा महिला मोर्चा से जुड़ी एक नेत्री के बारे में गंदे शब्दों का प्रयोग किया था. वो भी मामला काफी तुल पक़ड़ा. विवाद बढ़ने के बाद आरोपी नेता ने माफी मांग कर मामले को शांत कराया.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें