Bihar News: बिहार के बेगूसराय से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां शौच के लिए गए एक व्यक्ति की नाले में डूबकर मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मुंगेरीगंज निवासी मोहम्मद फारूक का शव नाले में पड़ा मिला।
जानकारी के मुताबिक, मृतक फारूक मुर्गा काटने का काम करता था। बीती रात वह ट्रैफिक चौक मुर्गा सप्लाई करने गया था। इसी दौरान शौच के लिए गया और पैर फिसलने से नवनिर्मित नाले में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किए। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
पुछताछ के दौरान मृतक के पत्नी बताया किवो रात को मुर्गा लेकर गया था फिर घर नहीं लौटा। हमें लगा अभी आएगा। सुबह पता चला नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि नाला तो बना दिया गया है, लेकिन इसकी घेराबंदी नहीं की गई है, जिस कारण यह हादसा हुआ है। प्रशासन और नगर निगम को कोई ख्याल नहीं रहता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने नगर निगम की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।





