ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

विधानसभा उपचुनाव : इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत, मची अफरा-तफरी

MUNGER : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी मतदान के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर मुंगेर जिले के तारापुर से सामने आ रही है. बूथ पर ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई है. बता

विधानसभा उपचुनाव : इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत, मची अफरा-तफरी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUNGER : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी मतदान के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर मुंगेर जिले के तारापुर से सामने आ रही है. बूथ पर ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान की मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई है. 


तारापुर विधानसभा में संग्रामपुर प्रखंड के बूथ संख्या-337 पर ड्यूटी पर लगाए गए एक होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मतदाताओं को पंक्तिबद्ध करने के लिए होमगार्ड जवान को लगाया गया था. लेकिन मतदान शुरू होने से पूर्व ही सुबह लगभग 6 बजे हार्ड अटैक होने से इनकी मौत हो गई.


सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को कतार में खड़ा करने के लिए एक एक होमगार्ड सभी मतदान केंद्र पर प्रतिनियुक्त किए गए थे. उसी के आलोक में मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले लाल दरवाजा निवासी होमगार्ड का जवान प्रदीप मंडल की प्रतिनियुक्ति प्रखंड कार्यालय संग्रामपुर बूथ संख्या 337 पर की गई थी. मतदान शुरू होने से पहले सुबह लगभग 6 बजे हार्ट अटैक होने से इनकी मौत हो गई.


मामले की जानकारी देते हुए संग्रामपुर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि बूथ संख्या 337, प्रखंड कार्यालय संग्रामपुर भवन में कार्यरत मतदान केंद्र पर होमगार्ड जवान प्रदीप मंडल की हार्ड अटैक आने से मौत हुई है. फिलहाल पुलिस ने शव को मुंगेर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें