Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इन अधिकारियों ने सरकार के पत्र की बार-बार उपेक्षा की .इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 10 अधिकारियों से शो-कॉज पूछा है. एक सप्ताह में सभी को विभाग में उपस्थित होकर जवाब देना होगा.
बिहार प्रशासनिक सेवा के जिन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उसमें वैशाली के उप समाहर्ता कुमार अनुज, पालीगंज के भूमि सुधार रूप समाहर्ता जनक कुमार, निलंबित अधिकारी मनोज कुमार के अलावे शशि भूषण प्रसाद, संजीत बक्शी, सूरज कुमार सिन्हा, संजय कुमार, राजीव रंजन प्रसाद ,रमजान पासवान और राजेश कुमार शामिल हैं .
सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी के लिए सेवा इतिहास पोर्टल पर जरूरी सूचना देना था. सभी अधिकारियों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर स्वयं की सेवा से संबंधित जानकारी इतिहास पोर्टल पर अपलोड कराना था. इन अधिकारियों के लिए बार-बार समय निर्धारित की गई, लेकिन इन लोगों ने अब तक सेवा इतिहास पोर्टल पर जानकारी अंकित नहीं कराई है. बार-बार अनुपस्थित रहे हैं. विभाग ने 7 दिनों में उपस्थित होकर जानकारी देने को कहा है.






