ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

बिहार सरकार का बड़ा एलान: राज्य के 52 लाख स्कूली बच्चों को मिलेगा यूनिफॉर्म, रोजगार सृजन को लेकर बड़ा कदम

Bihar News: बिहार सरकार ने 52 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने और रोजगार सृजन के लिए योजना की शुरुआत की, मार्च 2026 तक आंगनबाड़ी और सरकारी स्कूल के बच्चों को पोशाक उपलब्ध कराई जाएगी।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के 52 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने और इसी योजना के माध्यम से नए रोजगार सृजित करने की तैयारी की है। इस योजना की घोषणा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने की। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मार्च 2026 तक पोशाक उपलब्ध कराई जाएगी।


मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जीविका के माध्यम से सरकारी स्कूलों के कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए भी पोशाक तैयार कराने हेतु शिक्षा विभाग से अनुरोध किया गया है। यह पहल राज्य सरकार के 1 करोड़ रोजगार सृजन के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।


श्रवण कुमार ने यह बात दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन संस्थान के सभागार में आयोजित पोशाक वितरण कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बताया कि राज्य के 1.15 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को साल में दो पोशाक उपलब्ध कराने की सहमति दी गई है।


आगामी जून-जुलाई वित्तीय वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र के बच्चों के लिए भी पोशाक उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग के सचिव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। योजना की शुरुआत के तहत 15 बच्चों को पोशाक वितरण कर इसका शुभारंभ किया गया।


इस पहल से न केवल बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अनुभव मिलेगा, बल्कि रोजगार सृजन के माध्यम से स्थानीय कारीगर और जीविका से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें