ब्रेकिंग
ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Bihar News: मेडिकॉन अस्पताल में स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों का हुआ फ्री चेकअप

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल में गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष कैंप में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर के महावीर टोला स्थित मेडिकॉन अस्पताल में गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष कैंप में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों को फ्री जांच और मुफ्त दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई गई।


इस कैंप में स्त्री रोग विशेषज्ञ (गाइनकोलॉजिस्ट), हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक), फिजिशियन समेत कई अनुभवी डॉक्टर मौजूद थे। उन्होंने मरीजों की समस्याओं को सुनकर विस्तृत जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच की अलग व्यवस्था की गई थी, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं लाभान्वित हुईं।


स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंचे। कई लोग लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, जिन्हें इस शिविर में राहत मिली। मरीजों को ब्लड प्रेशर, शुगर, हड्डियों से संबंधित बीमारियों और महिला स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर मुफ्त दवाइयां भी दी गईं।


डॉ. सूर्यकांत निराला ने बताया कि इस तरह के शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और गरीब तबके के लोग अक्सर महंगी जांच और दवाइयों का खर्च वहन नहीं कर पाते, ऐसे में फ्री मेडिकल कैंप उनके लिए बड़ी मदद साबित होते हैं।


अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि आने वाले महीनों में कैंसर जांच, नेत्र जांच (Eye Camp) और बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम के जरिए आम जनता को बीमारियों की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। शिविर में आए मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ समाज के लिए बहुत लाभकारी होती हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें