ब्रेकिंग
टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबटेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

बरौनी स्टेशन पर ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, भागलपुर में मां और बच्चे का हुआ थर्मल चेकअप

BHAGALPUR : देश भर के तमाम इलाकों से बिहार लौटने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। रोजाना दर्जनों की संख्या में ट्रेनें बिहार आ रही हैं। इन वापस आ रही ट्रेनों में तरह-तरह की तस

बरौनी स्टेशन पर ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, भागलपुर में मां और बच्चे का हुआ थर्मल चेकअप
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR : देश भर के तमाम इलाकों से बिहार लौटने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। रोजाना दर्जनों की संख्या में ट्रेनें बिहार आ रही हैं। इन वापस आ रही ट्रेनों में तरह-तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं हालांकि ये भी एक भयावह सच है कि प्रवासी बिहारियों के पहुंचने से बिहार में कोरोना का खतरा भी बढ़ा है। कोरोना प़ॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। खैर इन खबरों के बीच एक सुखद तस्वीर भी सामने आयी है। जिसमें घर लौटने की खुशी के साथ-साथ बच्चे के जन्म ने एक परिवार की खुशी दोगुनी कर दी है।

मुंबई से अपने घर कटिहार के बारसोई अपने पति और परिवार के साथ लौट रही लिली खातून को लिए दोहरी खुशी लेकर आया। एक तो लिली अपने घर वापस लौट रही थी साथ ही साथ उपर वाले ने उनकी गोद भी भर दी। दरअसल लिली अपने पति और बच्चे के साथ मुंबई से भागलपुर आ रही स्पेशल ट्रेन में सवार थी। इसी दौरान गर्भवती लिली को ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा हुई। ट्रेन में मौजूद लोगों ने तत्काल रेलवे के हेल्पलाइन पर संपर्क किया।


ट्रेन उस वक्त हाजीपुर पहुंची थी। तत्काल व्यवस्था की गयी ट्रेन के बरौनी पहुंचते ही रेलवे की मेडिकल टीम स्टेशन पर मौजूद थी। महिला का बरौनी में सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसके बाद स्वस्थ्य बच्चे को जन्म देने के बाद ट्रेन से भागलपुर पहुंची। जहां ट्रेन से उतरने के बाद जच्चा और बच्चा का थर्मल चेकअप किया गया। भागलपुर में उतरने के बाद लिली बच्चे और परिवार के साथ बस से कटिहार के बारसोई के लिए रवाना किया गया।

लिली अपने पति के साथ मुंबई में रहती है। मुंबई में फैले कोरोना संकट के बीच वे अपने घर लौटने और एक बच्चे की मां बनने की दोहरी खुशी लेकर वापस आ रही हैं। चलती ट्रेन में लिली  का सुरक्षित प्रसव करा कर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचा कर रेलवे कर्मियों ने भी रियल कोरोना वॉरियर के परिभाषा को साबित किया है। 





टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें