ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

भागलपुर में राक्षस का नकाब पहन कर रोड पर उतरे डॉक्टर साहब, चिकित्सक का रूप देखकर हैरान हो गये लोग

BHAGALPUR : भागलपुर शहर में लॉकडाउन के बीच गुरूवार को सड़क पर उतरे एक डॉक्टर को देख कर लोग हैरान रह गये. डॉक्टर साहब राक्षस के वेशभूषा में थे, चेहरे पर राक्षसों जैसा नकाब भी लगाया

भागलपुर में राक्षस का नकाब पहन कर रोड पर उतरे डॉक्टर साहब, चिकित्सक का रूप देखकर हैरान हो गये लोग
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR : भागलपुर शहर में लॉकडाउन के बीच गुरूवार को सड़क पर उतरे एक डॉक्टर को देख कर लोग हैरान रह गये. डॉक्टर साहब राक्षस के वेशभूषा में थे, चेहरे पर राक्षसों जैसा नकाब भी लगाया था. अपनी कार की छत पर खड़े होकर वे पूरे शहर की सड़क पर चक्कर लगा रहे थे. हालांकि बाद में लोगों को पूरा माजरा समझ में आया तो उन्होंने डॉक्टर की पहल का स्वागत किया.


कोरोना से जागरूकता के लिए पहल
भागलपुर में आज डॉ. अजय कुमार सिंह राक्षस की वेशभूषा में उन जगहों पर पहुंच गये जहां हर रोज बहुत भीड़ लगती है. प्रशासन ने सुबह में जरूरी सामानों की जिन दुकानों को खोलने का आदेश दिया है वहां सुबह में भीड़ हो जाती है. वहां लोगों को समझाने के लिए डॉक्टर अजय कुमार सिंह राक्षस बन कर सड़क पर उतर गये. वे लोगों को समझा रहे थे कि कोरोना राक्षस के समान है. अगर इस दौरान घर से बाहर निकले या कोरोना राक्षस के पास गये तो वह आपको निगल लेगा. 


डॉ अजय कुमार सिंह ने भागलपु शहर के तिलका मांझी सब्जी औऱ मछली समेत दूसरे जगहों पर जाकर लोगों को जागरूक किया. उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना विकराल राक्षस का रूप ले चुका है. परिवार के परिवार इसकी चपेट में आकर जान दे रहे हैं. बच्चे अनाथ हो रहे हैं वहीं  माता पिता के सामने बच्चों की चिताऐं जल रही है. इसलिए उन्होंने खुद राक्षस का रूप धारण किया औऱ स्थानीय भाषा अंगिका में बोल बोल कर लोगों को समझाया. 


डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि वे हर रोज ऐसी मुहिम चलायेंगे. शायद लोगों में जागरूकता आय़े. कोरोना से बचने के लिए जागरूकता के अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं है. आज उन्होंने शहर के तिलका मांझी चौक से शुरुआत करते हुए हटिया रोड, मुख्य पथ सब्जी मार्किट, मनाली चौक, आदमपुर से मसाक चक होते हुए घंटाघर में अपना अभियान समाप्त किया. कल वे फिर से नये इलाकों में निकलेंगे. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें