ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बिहार में शराब की बुरी लत बनी जानलेवा: नशे में धुत शख्स ने दारू समझकर पी लिया बाथरूम में रखा एसिड, तड़पकर हुई मौत

Bihar News: भागलपुर में शराब के नशे में गलती से एसिड पीने से 60 वर्षीय मोची सीताराम दास की मौत हो गई। घटना ने परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: भागलपुर में एक दर्दनाक घटना में अत्यधिक शराब पीने के बाद गलती से एसिड पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सीताराम दास (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो फागु दास के पुत्र और मुगलपुरा हुसैनाबाद, थाना वबरगंज क्षेत्र के निवासी थे।


परिजनों के अनुसार, सीताराम दास ने शराब की निर्धारित सीमा से कहीं अधिक मात्रा में सेवन किया था। अत्यधिक नशे के कारण उनकी तबीयत रास्ते में ही बिगड़ने लगी। वे लड़खड़ाते हुए अपने घर पहुंचे, जहाँ उनकी पत्नी सुगरी देवी ने उन्हें संभालकर घर के अंदर ले गईं।


घराब के बाथरूम में सीताराम दास ने गलती से बाथरूम में रखा एसिड शराब समझकर पी लिया। इससे उनकी हालत और गंभीर हो गई। तुरंत परिजन उन्हें मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। लेकिन अत्यधिक शराब और एसिड के कारण शरीर में फैले ज़हर का असर बढ़ता गया और इलाज के बावजूद उनकी मौत हो गई।


मृतक सीताराम दास पेशे से मोची थे और मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुगरी देवी, एक बेटा और एक बेटी हैं। सीमित आय के बावजूद वे ईमानदारी से परिवार चलाते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना शराब के दुष्प्रभाव और घरों में खतरनाक रसायनों को असुरक्षित रूप से रखने के खतरे को उजागर करती है। नशे की हालत में की गई एक छोटी-सी गलती ने पूरे परिवार का सहारा छीन लिया। पुलिस ने अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर मामले का रिकार्ड दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें