ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा

बेतिया मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में चोरी हुए 24 टन चावल का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया चावल और ट्रक बरामद किया गया।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH:  बेतिया मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुए 24 टन चावल चोरी कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी गया चावल व ट्रक बरामद कर लिया।


बेतिया पुलिस अधीक्षक, डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12 मार्च को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्थित एक राइस मिल का 923 बोरा (लगभग 24 टन) चावल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचनाओं के आधार पर टीम ने छापेमारी की और चोरी गया चावल ट्रक सहित बरामद किया।


पुलिस ने इस मामले में विक्की साव (33 वर्ष) और ट्रक चालक कृष्णा साह (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें